OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

OTT Releases This Week: ओटीटी पर रिलीज होने वाले कुछ धमाकेदार शोज और फिल्मों को इस हफ्ते देखने के लिए रेडी हो जाइए. इस वीक ‘फियर स्ट्रीट: प्रोम क्वीन’ से लेकर ‘अभिलाषम’ जैसी कहानी ओटीटी पर देखने मिलेगी. किस दिन और किस ओटीटी पर ये देखें इसके बारे में आपको बताते हैं.

OTT Releases This Week (May 19 To May 25): इस हफ्ते बोरियत को अलविदा कह दीजिए. ओटीटी पर इस हफ्ते हॉरर, थ्रिलर, रोमांस और डार्क कॉमेडी से भरपूर नये सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही है. नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ‘फियर स्ट्रीट: प्रोम क्वीन’ से लेकर ‘अभिलाषम’ जैसे कहानियां रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. इनकी कहानी औपके होश उड़ा देगी और आपका दिल भी जीत लेगी. अगर आप ये सोचकर परेशान हैं कि अब क्या नया देखा जाए, तो ये लिस्ट आपके लिए एकदम परफेक्ट है.

Hunt (ManoramaMAX, May 23)

इस मलयालम फिल्म में भावना, रेंजी पनिक्कर, चंधुनाथ, डेन डेविस, अनु मोहन, अजमल आमिर जैसे कलाकार काम कर रहे हैं. इसकी कहानी एक फॉरेंसिक पोस्टग्रेजुएट डॉक्टर की है, जो गायब हुई एनेस्थीसिया स्टूडेंट के कंकाल के अवशेषों की मिस्ट्री सॉल्व करती है. ये एक मर्डर मिस्ट्री है.

Abhilasham (Prime Video, May 23)

इस मलयालम फिल्म में अर्जुन अशोकन, शाइन टॉम चाको, निमना फातूमी, सैजू कुरुप, तन्वी राम ने काम किया हैं. इसकी स्टोरी बचपन की दो दोस्तों की है, जो बिछड़ जाते हैं और किस्मत उन्हें फिर से मिलाती है. हालांकि दूसरी बार मिलने पर उनका बीता हुआ कल सामने आ जाता है.

Sirens (Netflix, May 22)

इस शो में जूलियन मूर, ग्लेन हॉवर्टन, मेगन फही, मिली एलकॉक और केविन बेकन ने काम किया हैं. शो की कहानी डेवोन नाम की एक लड़की की है, जो अपनी सिस्टर और उसके बॉस के रिश्ते को लेकर परेशान रहती है. इसे देखकर आप बोर नहीं होंगे.

Fear Street: Prom Queen (Netflix, May 23)

यह स्लैशर अमेरिकन फिल्म शेडीसाइड हाई स्कूल की कुछ फेमस लड़कियों (आईटी गर्ल्स) की स्टोरी है, जो प्रोम की क्वीन बनने के लिए वोट पाने के लिए फाइट करती है. इस बीच कुछ अजीब घटना होती है और कुछ कंटेस्टेंट गायब हो जाती है. इसमें इंडिया फाउलर, सुज़ाना सॉन, एला रुबिन, डेविड इआकोनो, एरियाना ग्रीनब्लाट जैसे कलाकार हैं.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >