OTT Releases This Week: मार्च खत्म होने से पहले OTT पर धमाका शुरू, इस हफ्ते बिंज करें ये नई रिलीज

OTT Releases This Week: मार्च का महीना अब खत्म होने जा रहा है और इसके साथ ही OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका शुरू हो गया है. 31 मार्च से 5 अप्रैल के बीच Netflix, Sony LIV, ZEE5 और Prime Video पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें कॉमेडी, ड्रामा, क्राइम और इमोशन सब कुछ देखने को मिलेगा.

OTT Releases This Week: मार्च का महीना इस बार काफी लंबा और घटनाओं से भरा रहा. इस एक महीने में होली के रंग देखने को मिले, वहीं इजराइल-ईरान कॉन्फ्लिक्ट की खबरों ने माहौल को गंभीर भी बनाया. इसके साथ ही नवरात्रि की धूम रही और LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर असर डाला. इतने उतार-चढ़ाव के बाद अब आखिरकार यह महीना खत्म होने जा रहा है. इसी के साथ OTT प्लेटफॉर्म्स पर 31 मार्च से 5 अप्रैल के बीच कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो आपका पूरा हफ्ता एंटरटेनमेंट से भर देंगी. तो चलिए पूरी लिस्ट को फटाफट जान लेते हैं.

Untold: The Death & Life of Lamar Odom (Netflix – 31 मार्च)

इस डॉक्यूमेंट्री में मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी लामर जोसेफ ओडम की जिंदगी को करीब से दिखाया गया है. इसमें उनके करियर की ऊंचाइयों से लेकर निजी जिंदगी के संघर्षों तक हर पहलू को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है. यह सिर्फ एक स्पोर्ट्स स्टोरी नहीं, बल्कि एक इंसान के डाउन फॉल और फिर कमबैक की कहानी है.

Happy Patel – Khatarnak Jasoos (Netflix – 1 अप्रैल)

कॉमेडियन वीर दास इस फिल्म के जरिए डायरेक्शन में भी हाथ आजमा रहे हैं. यह एक मजेदार और थोड़ी पागलपन भरी कहानी है, जिसमें एक अनाड़ी जासूस गोवा में एक मिशन पर जाता है, लेकिन सब कुछ उल्टा-पुल्टा हो जाता है. फिल्म में स्पाई फिल्मों का मजाक उड़ाते हुए जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलती है.

XO, Kitty Season 3 (Netflix – 2 अप्रैल)

किट्टी सॉन्ग-कोवे की कहानी इस सीजन में और ज्यादा इमोशनल हो जाती है. सियोल में अपनी पढ़ाई के आखिरी साल में वह रिश्तों, करियर और अपनी पहचान को लेकर कई उलझनों से गुजरती है. यह एक हल्की-फुल्की लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानी है.

Maamla Legal Hai Season 2 (Netflix – 3 अप्रैल)

इस सीजन में कोर्टरूम ड्रामा और भी मजेदार हो गया है. जज बने वीडी त्यागी (रवि किशन) अजीबोगरीब केसों से जूझते नजर आते हैं. कभी चूहों के नशे का मामला तो कभी इंसान और जानवरों के विवाद, यह शो हंसी के साथ सिस्टम पर तंज भी करता है.

Sitaare Zameen Par (Sony LIV – 3 अप्रैल)

यह फिल्म एक ऐसे कोच की कहानी है जो खास बच्चों (न्यूरोडायवर्जेंट) की टीम को ट्रेन करता है. धीरे-धीरे यह सफर सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जिंदगी को समझने का जरिया बन जाता है. फिल्म इमोशनल और इंस्पायरिंग है.

Bhabiji Ghar Par Hain: Fun On The Run (ZEE5 – 3 अप्रैल)

पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ का यह नया स्पिन-ऑफ है. इस बार कहानी उत्तराखंड की यात्रा पर जाती है, जहां विभूति और तिवारी अपने परिवार के साथ एक अजीब मुसीबत में फंस जाते हैं. हंसी-मजाक और गड़बड़झाला पहले से भी ज्यादा है.

Vadh 2 (Netflix – 3 अप्रैल)

यह फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा गंभीर और सोचने पर मजबूर करने वाली है. इसमें दिखाया गया है कि जब आम इंसान मुश्किल हालात में फंसता है, तो सही और गलत के बीच की लाइन कितनी धुंधली हो जाती है. कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और अंत तक आपको बांधे रखती है.

Ma Ka Sum (Prime Video – 3 अप्रैल)

यह एक अलग तरह की कहानी है, जहां एक होशियार बच्चा मैथ्स की मदद से अपनी मां के लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढने की कोशिश करता है. फिल्म मजेदार भी है और इमोशनल भी.

Gangs of Galicia Season 2 (Netflix – 3 अप्रैल)

यह स्पेनिश क्राइम ड्रामा इस बार और ज्यादा इंटेंस हो गया है. प्यार, धोखा और गैंग वॉर के बीच फंसे किरदारों की कहानी आपको बांधे रखती है.

यह भी पढ़ें: Matka King OTT Release Date: गैर‑कानूनी जुआ नेटवर्क की कहानी इस दिन होगी स्ट्रीम, जानें कब और कहां देखें विजय वर्मा की ‘मटका किंग’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >