OTT Releases This Week: शाहिद कपूर की O’Romeo से विजय सेतुपति की Kaattaan तक, 23 से 29 मार्च OTT पर देखें क्या-क्या नया

OTT Releases This Week: 23 से 29 मार्च के हफ्ते में OTT पर कौन-कौन सी नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, उनके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और कहानी की पूरी डिटेल जानिए.

OTT Releases This Week 23 To 29 March: मार्च का महीना इस साल मौसम की तरह बदलता रहा है, कभी बहुत गर्मी, कभी ठंड और कभी बरसात. ठीक उसी तरह OTT पर भी कई नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं. इनमें कभी रोमांस, कभी थ्रिल और कभी एक्शन का तड़का देखने को मिलता है. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.

Something Very Bad Is Going to Happen (March 26, Netflix)

‘समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन’ एक हॉरर मिनी-सीरीज है, जिसे ‘Stranger Things’ से पॉपुलर हुए डफर ब्रदर्स ने बनाया है. यह छह एपिसोड वाली सीरीज है.

इसकी कहानी एक युवा जोड़े के इर्द‑गिर्द घूमती है, जो जंगल में अपनी सपनों जैसी शादी का आनंद ले रहे होते हैं. लेकिन उनका हनीमून जल्दी ही डरावनी और भयानक घटनाओं में बदल जाता है. जंगल में अजीब और खतरनाक चीजें होने लगती हैं, जिससे यह जोड़ा अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और डरावने मोड़ का सामना करता है. इसमें कैमिला मोरोन और एडम डिमार्को मुख्य भूमिका में हैं.

Detective Hole (March 26, Netflix)

आने वाला यह नॉर्वेजियन क्राइम ड्रामा दर्शकों को थ्रिल और रहस्य से भरपूर अनुभव देता है.

यह सीरीज एक परेशान जासूस की कहानी है, जिसे ओस्लो में हुई बेरहम हत्याओं की जांच सौंपी जाती है. हर हत्या पहले से अधिक जटिल होती है और जासूस को न सिर्फ बाहरी मामलों का सामना करना पड़ता है, बल्कि अपने अंदर के डर और राक्षसों से भी जूझना पड़ता है. इसके अलावा उसकी जांच में एक भ्रष्ट सहकर्मी बाधा डालता है, जिससे उसे कई खतरनाक और मानसिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है.

Kaattaan (March 27, JioHotstar)

एम. मणिकंदन की निर्देशित ‘काट्टान’ एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है.

सीरीज एक छोटे ग्रामीण इलाके में घटित उलझी हुई मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है. विजय सेतुपति एक दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं. इसमें मिलिंद सोमन, सुदेव नायर, VJ पार्वती और अन्य कलाकार भी शामिल हैं. कहानी में दर्शकों को रहस्य, ट्विस्ट और खतरनाक घटनाओं का तड़का देखने को मिलेगा.

O’Romeo (March 27, Prime Video- Rent)

ओ’रोमियो विशाल भारद्वाज की डार्क रोमांटिक थ्रिलर है.

फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं. यह कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें वेलेंटाइन डे के दिन घटित होने वाली घटनाएं, प्रेम, बदला और गहरे इमोशन्स का मेल है. फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और रणदीप हुडा भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं. यह कहानी दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और रहस्य में डुबो देती है.

कुल मिलाकर अगर आप थ्रिल, रोमांस और मर्डर मिस्ट्री पसंद करते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए OTT पर देखने लायक साबित होने वाला है.

यह भी पढ़ें: The 50 Grand Finale से पहले जानिए कौन है टॉप 5 फाइनलिस्ट, फिनाले कब-कहां और कितनी प्राइज मनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >