OTT Releases: फवाद खान की 'Barzakh' से पृथ्विराज सुकुमारन की 'The Goat Life' तक, ओटीटी पर आ रही हैं ये फिल्में और सीरीज

OTT Releases: जुलाई में इस हफ्ते आपके मनोरंजन की पूरी व्यवस्था हो गई है. इस हफ्ते फवाद की बरजख से लेकर पृथ्वीराज सुकुमारन की द गोट लाइफ नेटफ्लिक्स और जी5 पर आ रही है.

OTT Releases: जुलाई का महीना आपके मनोरंजन के लिए बेहद ही खास है. हर हफ्ते ओटीटी पर कोई नई फिल्म या वेब सीरीज दत्तक दिए जा रही है. ऐसे में अगर आप भी इस हफ्ते नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, इस वीक फवाद खान की ‘बरजख’ से लेकर पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘द गोट लाइफ’ ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है. आइए जानते हैं इन्हें कब और कहां देख सकते हैं.

Barzakh

असीम अब्बासी की अपकमिंग सुपरनैचुरल फंतासी ड्रामा ‘बरजख’ ओटीटी पर 19 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी. इस सीरीज में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और सनम सईद मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे आप जी5 पर जाकर देख सकते हैं.

Those About To Die

रोलैंड एमेरिच और मार्को क्रुजपेंटनर की निर्देशित वेब सीरीज ‘दोस अबाउट टू डाई’ 19 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगा. इस वेब सीरीज की कहानी रोम के भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द घूमती है.

Also Read- OTT Releases This Week: बारिश ने बाहर जाने पर लगा दी रोक, तो ओटीटी पर निपटा दें इस हफ्ते रिलीज हो रही ये फिल्में

Also Read- Upcoming OTT Release: ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देंगी ये बाजा फाड़ फिल्में, पूरा देखे बिना उठ नहीं पाएंगे

Lady In The Lake

लेडी इन द लेक अमेरिकन वेब सीरीज है, जो लौरा लिपमैन की ‘लेडी इन द लेक’ पर आधारित है. यह वेब सीरीज 19 जुलाई को Apple TV+ पर रिलीज होगी. इस वेब सीरीज की कहानी हाउसवाइफ से जर्नलिस्ट बनी एक महिला की है, जो शहर में हुए दो रहस्य्मयी हत्याओं की गुठी को सुलझाने में जुटी हुई है.

The Goat Life

पृथ्वीराज सुकुमारन की मोस्ट अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ एक मलयालम नावेल ‘अदुजीविथम’ पर आधारित है. इसकी कहानी एक भारतीय प्रवासी कामगार नजीब मुहम्मद की वास्तविक जीवन की घटना पर है, जो पैसा कमाने के लिए सऊदी अरब जाता है. हालांकि, कब उसे किस्मत रेगिस्तान में बकरियां चराने वाला एक गुलाम बना देती है, उसे फिल्म में दिखाया गया है. यह 19 जुलाई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >