OTT Release This Week: 12-18 मई ओटीटी पर बढ़ेगा एंटरटेनमेंट का तापमान, आ रही हैं ये धांसू फिल्में-सीरीज

OTT Release This Week: भूल चूक माफ, डियर होंग्रांग और है जुनून जैसे शोज इस हफ्ते 12 से 18 मई के बीच OTT पर तहलका मचाने आ रहे हैं. ऐसे में आप भी जानिए पुरे लिस्ट.

OTT Release This Week (12th May to 18th May): मई के दूसरे हफ्ते एंटरटेनमेंट का डोज दोगुना करने ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज की एंट्री होने जा रही है, जिसमें आपको क्राइम, कॉमेडी, सस्पेंस, थ्रिल और म्यूजिकल ड्रामा का भरपूर मेल देखने को मिलने वाला है. ऐसे में भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के बीच कुछ देर रिलैक्स होने के लिए आप इस हफ्ते आने वाली रिलीजेज को बिंज कर सकते हैं.

मरनामास (सोनीलिव, 15 मई)

मलयालम फिल्म ‘मरनामास’ एक सीरियल किलर पर केंद्रित है, जो केरल के एक शहर में खौफ फैलाता है. फिल्म में बेसिल जोसेफ, सिजू सनी, अनिश्मा, टोविनो थॉमस, राजेश माधवन और पूजा मोहनराज अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो अब 15 मई से सोनीलिव पर स्ट्रीम हो सकती है.

भूल चूक माफ (प्राइम वीडियो, 16 मई)

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की मच अवेटेड हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की कहानी बनारस के एक छोटे शहर के लड़के की है, जो अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी करता है. इस बीच वह भगवान शिव से की गई अपनी प्रतिज्ञा को भूल जाता है और फिर बहुत बुरा फंस जाता है. फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के साथ संजय मिश्रा, रघुबीर यादव और सीमा पाहवा मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन भारत-पाक के तनाव की वजह से फिल्म के निर्माताओं ने इसे सीधे 16 मई से प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का ऐलान किया है.

है जुनून! (जियो हॉटस्टार, 16 मई)

है जुनून! वेब सीरीज की कहानी दो ग्रुप [पर केंद्रित है, जिसका सामना एक बड़े कम्पटीशन में एक दूसरे से होता है. इस शो में जैकलीन फर्नांडीज, बोमन ईरानी, ​​नील नितिन मुकेश शामिल हैं. वहीं, सिद्धार्थ निगम, युक्ति थरेजा, प्रियांक शर्मा, एलीशा मेयर और सुमेध मुदगलकर ने अहम रोल में हैं. मेकर्स इसे 16 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेंगे.

डियर होंग्रांग (नेटफ्लिक्स, 16 मई)

डियर होंग्रांग की कहानी एक लड़की पर केंद्रित है, जो अपने भाई की तलाश में संघर्ष करती है. इस शो में ली जेवुक, जो बोआ, किम जेवुक, पार्क ब्योंगुन और उहम जिवोन मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह 16 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

यह भी पढ़े: Jaat रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर बनने के करीब, 32वें दिन की कमाई ने किया साफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >