OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर आएगा एंटरटेनमेंट का सैलाब, स्ट्रीम होगी धांसू फिल्में-सीरीज

OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी लवर्स के लिए बहुत कुछ खास आने वाला है क्योंकि इस वीक एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 5 फिल्में-सीरीज स्ट्रीम होगी. इनमें वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ भी शामिल है.

OTT Release This Week: फरवरी का महीना ओटीटी लवर्स के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है. इस महीने एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, थ्रिल से भरपूर एक से बढ़कर जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर बवाल काटने आ रही है, जो आपको अपनी सीट से उठने तक का मौका नहीं देगी. ऐसे में आज हम आपको इस हफ्ते स्ट्रीम होने वाली फिल्मों और सीरीज के नाम बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपका मूड रिफ्रेश हो जाएगा. इस लिस्ट में वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ भी है, जो अपना डिजिटल डेब्यू करने को पूरी तरह तैयार है. ऐसे आइए पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

बड़ा नाम करेंगे

ऋषभ और सुरभि की ‘बड़ा नाम करेंगे’ सोनी लिव पर 7 फरवरी के दिन ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. इसकी कहानी अरेंज मैरिज कपल पर केंद्रित है, जिनके रिश्ते में मुश्किलें तब बढ़ने लगती हैं, जब दोनों का पास्ट उनके आज पर प्रभाव डालता है.

मिसेज

सान्या मल्होत्रा की ‘मिसेज’ 7 फरवरी को जी5 पर रिलीज होगी. इस फिल्म में निशांत दहिया, कंवलजीत सिंह, अपर्णा घोषाल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म की कहानी डांसर ऋचा पर केंद्रित है, जो शादी के बाद खुद को गृहस्त जीवन में ढालने के लिए स्ट्रगल करती है.

द मेहता बॉयज

बोमन ईरानी की निर्देशित और अभिनीत ‘द मेहता बॉयज’ 7 फरवरी को स्ट्रीम प्राइम वीडियो पर रिली होगी, जिसमें बाप-बेटे के रिश्ते में तनाव को दर्शाया गया है. इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिल चुका है.

धूम धाम

यामी गौतम और प्रतीक गांधी की मोस्ट अवेटेड नेटफ्लिक्स फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जो 14 फरवरी को रिलीज होगी. फिल्म की कहानी गुजराती लड़के वीर और कोयल चड्ढा के इर्द-गिर्द घूमती है.

बेबी जॉन

वरुण धवन की बेबी जॉन अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही है. यह फिल्म 5 फरवरी से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. इस फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़े: Baby John OTT Release: थिएटर्स के बाद इस ओटीटी पर किस्मत आजमाने उतरी वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’, इसमें है एक ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >