सेल्फी के बदले LPG सिलेंडर लेते हैं ऑरी, गैस से भरा ट्रक वाला वीडियो वायरल

Orry Viral Video: गैस सिलेंडर की कमी के बीच ऑरी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बोनी कपूर से शादी का रिश्ता मांगते हुए सिलेंडर से भरा ट्रक दिखाते हैं. वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. ऑरी का यह भी कहना है कि वह अब एक सेल्फी के बदले एक गैस का सिलेंडर लेते हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Orry Viral Video: देश में इन दिनों रसोई गैस की कमी को लेकर काफी चर्चा हो रही है. कहीं लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े हैं तो कहीं सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ऑरी ने इस मुद्दे को मजेदार अंदाज में पेश कर सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है.

सिलेंडर वाला रिश्ता हुआ वायरल

दरअसल, ऑरी का एक फनी वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस रील में वह शादी का रिश्ता लेकर जाते हैं और सामने होते हैं फिल्ममेकर बोनी कपूर. वीडियो में ऑरी कहते हैं कि वह उनकी बेटी से प्यार करते हैं. इस पर बोनी कपूर उनसे पूछते हैं कि उनके पास देने के लिए क्या है? जवाब में ऑरी सिलेंडर से भरा एक पूरा ट्रक दिखा देते हैं, जिसे देखकर हर कोई हंस पड़ता है.

कैप्शन बना चर्चा का विषय

इस मजेदार वीडियो के साथ ऑरी ने कैप्शन में लिखा, “अब मैं एक सेल्फी के बदले एक सिलेंडर लेता हूं.” इस लाइन ने लोगों को और भी ज्यादा गुदगुदा दिया. वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पहले भी बना चुके हैं ऐसा वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब ऑरी बोनी कपूर के साथ में नजर आए हैं. दोनों पहले भी कई मजेदार वीडियोज में साथ दिखाई दे चुके हैं. बता दें कि ऑरी अक्सर अपने अनोखे स्टाइल और कंटेंट के लिए जाने जाते हैं. वह खुद बता चुके हैं कि वह सेल्फी लेने के लिए भी पैसे चार्ज करते हैं. इतना ही नहीं, वह शादियों और पार्टियों में बतौर पेड गेस्ट भी शामिल होते हैं.

यह भी पढे़ं: नोरा फतेही का गाना ‘सरके तेरी चुनर सरके’ यूट्यूब से हटा, विरोध के बाद बैकफुट पर मेकर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >