Oppenheimer OTT Release: होली की छुट्टियों में इस ओटीटी पर एंजॉय करें ओपेनहाइमर, वो भी बिल्कुल फ्री

Oppenheimer OTT Release: क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर का क्रेज भारत में काफी ज्यादा देखा गया था. जिस वक्त यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, उस वक्त सभी ने इसे देखा था. अगर आप अभी तक फिल्म नहीं देख पाए हैं, तो अब ओटीटी पर फ्री में एंजॉय कर सकते हैं.

Oppenheimer OTT Release: क्रिस्टोफर नोलन की पीरियड बायोपिक ओपेनहाइमर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की. फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का भी खूब प्यार मिला.

Oppenheimer ott release

हॉलीवुड फिल्म ने 96वें अकादमी पुरस्कार में सात ऑस्कर पुरस्कार जीते. यह फिल्म पिछले साल जुलाई में थियेटर्स में रिलीज हुई थी और उस वक्त भारत में मूवी काफी क्रेज देखा गया था.

Oppenheimer ott release

अगर अभी तक आपने ओपेनहाइमर नहीं देखी है, तो इस वीकेंड आप इसे घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं. आइये जानते हैं किस ओटीटी पर आप इसे देख सकते हैं.

Oppenheimer ott release

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ने ओपेनहाइमर की स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है. फिल्म 21 मार्च, 2024 को ओटीटी पर रिलीज हुई थी. दरअसल जियो सिनेमा ने अमेरिकी ओटीटी पोर्टल, पीकॉक के साथ एक डील की थी. फिल्म का प्रीमियर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में किया जा रहा है.

Also Read- OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर ये फिल्में मचाएगी धूम, दर्शक नहीं होंगे बोर, देंखे पूरी लिस्ट

Oppenheimer ott release

ओपेनहाइमर की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई लगभग 913 मिलियन डॉलर थी, जिससे यह नोलन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

Oppenheimer ott release

इस महीने की शुरुआत में ओपेनहाइमर ने सात अवॉर्ड्स के साथ ऑस्कर 2024 में अपना दबदबा बनाया, जिसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट निर्देशक, प्रमुख भूमिका में अभिनेता, सहायक भूमिका में अभिनेता, सिनेमैटोग्राफी, फिल्म एडिटिंग शामिल हैं.

Oppenheimer ott release

क्रिस्टोफर नोलन ने बेस्ट डायरेक्टर का भी पुरस्कार जीता, सिलियन मर्फी ने बेस्ट एक्टर और रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब अपने नाम किया.

Oppenheimer ott release

ऐसे में आप भी होली की छुट्टियों में इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं. ये फिल्म में आपको एंटरटेनमेंट के साथ-साथ ज्ञान भी देगी.

Read Also- Ae Watan Mere Watan OTT Release: सारा अली खान की फिल्म इस ओटीटी पर हुई रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >