एक बुजुर्ग गा रहा था गदर फिल्म का ‘घर आ जा परदेसी’ सॉन्ग, आ पहुंचे फिल्म के डायरेक्टर, फिर जानें आगे क्या हुआ

कुछ समय पहले गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया था. वीडियो में एक बुजुर्ग इंसान गदर का गाना ‘घर आजा परदेसी’ गाते दिख रहा है. इसपर फिल्म के डायरेक्टर ने कैसे रिएक्ट किया, यहां देखिए.

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर’ एक प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म के गाने और डायलॉग भी दर्शकों को काफी पसन्द आए थे. अब 11 अगस्त को इसका दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है. हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें तारा सिंह और सकीना रोमांटिक अंदाज में दिखे थे. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गदर का ‘घर आजा परदेसी’ गाना गाते दिख रहा है.

बुजुर्ग ने गाया गदर का गाना

दरअसल, कुछ समय पहले गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया था. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “कल रात में @myogiadityanath ji की मीटिंग के बाद kartar rd से गुज़र रहा था, बहुत सी पुरानी यादें आयीं बचपन की, walk करते करते एक और याद से सामना हुआ. एक बुजुर्ग गा रहा था.. gadar का ये गीत.. हमने आनंद लिया आप भी आनंद लें..”


अनिल शर्मा ने किया ऐसे रिएक्ट

वीडियो में रात में एक बुजुर्ग व्यक्ति गदर का ‘घर आजा परदेसी’ गाना गाते दिख रहा है. वो शख्स गाने को काफी एजॉय करते हुए गा रहा है. गाना सुनकर अनिल शर्मा उसकी तारीफ करते है और उससे बात भी करते है. इस वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी आए है. एक यूजर ने लिखा, गदर 2 ब्लॉकबस्टर होगी. एक यूजर ने लिखा, सर गदर बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म थी, इसलिए लोगों को इसकी हर बात याद रहती है. एक यूजर ने लिखा, अब गदर 2 का ही इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, वाह, क्या गाया है.

Also Read: जब बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे बॉबी देओल, पिता धर्मेंद्र की वजह से टूट गया था रिश्ता!

उड़जा काले कावा गाना होगा मॉडिफाई

गदर का एक गाना, ‘उड़जा काले कावा’, जो इतना लोकप्रिय हो गया था, उसे और मॉडिफाई करके सीक्वल में भी रखा जाएगा. बॉलीवुलाइफ की एक सूत्र ने बताया कि “उड़जा काले कावा” गदर एंथम की तरह है, यह तारा और सकीना की प्रेम कहानी और एक-दूसरे के साथ रहने के लिए निर्धारित जीवन को बताता है….गदर 2 इसके बिना अधूरी रहेगा.” गाने को प्रीति उत्तम, उदित नारायण और निहार एस ने अपनी आवाज दी है. उत्तम सिंह ने संगीत दिया था और गीत आनंद बख्शी ने लिखे थे.

Also Read: सनी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र, दोनों कर चुके हैं इन 3 एक्ट्रेसेस संग फिल्मों में रोमांस,तीसरा नाम है शॉकिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >