Sahiya Film CBFC: 4PM न्यूज नेटवर्क के मालिक और फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय शर्मा की आगामी फिल्म 'सहिया' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से तत्काल प्रमाण पत्र नहीं मिल सका. बोर्ड ने फिल्म को सीधे प्रमाणित करने के बजाय रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया. बताया जा रहा है कि फिल्म पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, फिल्म के निर्माता संजय शर्मा ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि उनकी फिल्म किसी भी तरह से हिंसा या उग्रवाद का समर्थन नहीं करती.
What Sanjay Sharma Said on Sahiya Film: सहिया की रिलीज पर क्या कहा संजय शर्मा ने?
साहिया (SAHIYA) की सेंसर प्रक्रिया में हो रही देरी पर इसके निर्माता और निर्देशक संजय शर्मा ने CBFC) की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं.
संजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए तत्काल (Priority) श्रेणी में आवेदन किया था. उनके मुताबिक, इस श्रेणी में फिल्मों की जांच तय समय के भीतर होनी चाहिए, लेकिन उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग करीब डेढ़ महीने बाद की गई.
Film is Based on a Love Story Not Naxalism - Sanjay Sharma: फिल्म प्रेम कहानी है, नक्सलवाद से जुड़ा कुछ भी नहीं
शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें कहा गया कि फिल्म की कहानी में नक्सलवाद की पृष्ठभूमि होने की वजह से इसे रिव्यू कमेटी के पास भेजा जाएगा. हालांकि, उनका कहना है कि "साहिया" नक्सलवाद पर बनी फिल्म नहीं है. यह जंगल की पृष्ठभूमि में बनी एक पारिवारिक और भावनात्मक प्रेम कहानी है. उन्होंने कहा कि फिल्म में कहीं भी नक्सलवाद का समर्थन या उसका प्रचार नहीं किया गया है.
No Decision Has Come From CBFC: बोर्ड से कोई फैसला नहीं आया
संजय शर्मा ने यह भी कहा कि स्क्रीनिंग हुए दस दिन से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई है कि फिल्म को आधिकारिक तौर पर रिव्यू कमेटी के पास भेजा गया है या नहीं. साथ ही, बोर्ड की ओर से कोई अंतिम फैसला भी नहीं आया है.
उनका कहना है कि अगर बोर्ड को किसी फिल्म पर कोई आपत्ति है, तो उसकी समीक्षा और फैसला नियमों के अनुसार होना चाहिए. लेकिन पूरी प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिना वजह होने वाली देरी से फिल्म निर्माताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और फिल्मों की तय रिलीज डेट भी प्रभावित होती है.
The Film Sahiya Has Been Shot in Jharkhand: झारखंड में शूट हुई है फिल्म सहिया
फिल्म "साहिया" की शूटिंग झारखंड के खूबसूरत नेतरहाट इलाके में हुई है. फिल्म 'साहिया' की शूटिंग झारखंड के खूबसूरत नेतरहाट इलाके में हुई है. इस फिल्म की कास्टिंग मुकेश छाबरा ने की है. इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर शशांक श्रीवास्तव और पल्लव जैन हैं.
यह भी पढ़ें : लाइट, कैमरा, एक्शन! अब खुद अपनी कहानी कह रहा झारखंड
