बड़ा सा बैग लेकर ईडी दफ्तर पहुंची Nora Fatehi, सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में होगी पूछताछ, VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर पहुंची है. बता दें कि इससे पहले भी अभिनेत्री से 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई बार पूछताछ हो चुकी है.

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) से एक बार फिर पूछताछ की गई. एक्ट्रेस आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुई. यहां एक्ट्रेस अपना बयान दर्ज करवाने पहुंची है. नोरा फतेही बड़ा सा बैग लेकर ईडी दफ्तर पहुंची. एक्ट्रेस ने ब्लू जींस के साथ ब्राउन कलर का टॉप पहना हुआ था. आंखों पर उन्होंने चश्मा लगा रखा था. बता दें कि नोरा से पहले भी कई बार इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है. नोरा फतेही के अलावा जैकलीन फर्नांडीज से भी पूछताछ हो चुकी है.

नोरा का बयान होगा दर्ज

सूत्रों के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर के बारे में पूछताछ की जाएगी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा. ईडी ने इस मामले में दायर अपने पहले के आरोपपत्र में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित किया था, जबकि नोरा फतेही का बयान उसी अभियोजन पक्ष की शिकायत में शामिल था.


जैकलीन को मिली थी बेल

ईडी ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी भी बनाया था. पिछले महीने जैकलीन को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर जमानत दी गई थी. बीते दिनों पुलिस ने पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया था, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने ही जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था. ईडी के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से कई लग्जरी कारें और अन्य महंगे उपहार मिले थे.

Also Read: सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन फर्नांडीज की दोस्ती कराने वाली पिंकी ईरानी गिरफ्तार,जानें पहली मुलाकात की कहानी
कॉनमैन पर है करोड़ों के गबन का आरोप

गौरतलब है कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है. उस पर कई लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है. ईडी ने 17 अगस्त को दायर किए आरोप पत्र में चंद्रशेखर से जुड़े कई करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के तौर पर नामजद किया है. ईडी के मुताबिक, फतेही और फर्नांडीज ने चंद्रशेखर से महंगी कारें और अन्य तोहफे लिए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >