सिद्धार्थ मल्होत्रा ने माणिके सॉन्ग पर नोरा फतेही के साथ किया जबरदस्त डांस, देखें दोनों की हॉट केमिस्ट्री

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म थैंक गॉड फिल्म में दिखाई देंगे. ये फिल्म 25 अक्टूबर को दीवाली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है. अब झलक दिखला जा के मंच पर सिड और नोरा फतेही का जबरदस्त डांस देखने को मिला.

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर की सादगी फैंस का दिल जीतती है. एक्टर अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. बीते दिनों खबर आ रही थी कि एक्टर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी संग शादी करने वाले है. दोनों दिल्ली में एक लैविश शादी करेंगे, जिसमें क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल अप्रैल 2023 में एक दूसरे संग सात फेरे लेंगे. सिड अब जल्द ही फिल्म थैंक गॉड (Thank God) में दिखाई देंगे. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए बीते दिनों सिड झलक दिखला जा के मंच पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने प्रतियोगी के साथ-साथ जजों के साथ जमकर मस्ती की.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और नोरा फतेही ने एक साथ स्टेज पर किया डांस

झलक दिखला जा के मंच पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और नोरा फतेही का जबदस्त डांस फैंस को देखने को मिला. यहां दोनों ने माणिके सॉन्ग पर सिजलिंग डांस परफॉर्मेंस दी. दोनों के डांस मूव्स ने स्टेज पर आग लगा दी. रियलिटी शो के जज माधुरी दीक्षित और करण जौहर को भी डांस परफॉर्मेंस का आनंद लेते देखा. फैंस दोनों के डांस को देखकर काफी खुश हुए. एक यूजर ने लिखा, दोनों एक साथ काफी हॉट लग रहे हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ नोरा को देखकर कियारा आडवाणी का क्या होगा. हालांकि कियारा आडवाणी ने अभी तक इस वीडियो पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इस दिन रिलीज होगी थैंक गॉड

टी-सीरीज और मारुति इंटरनेशनल द्वारा निर्मित, इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म थैंक गॉड 25 अक्टूबर को दीवाली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है. वहीं माणिके गाने को YouTube पर 75 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और यह लगातार चौथे सप्ताह भी ट्रेंड कर रहा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो, सिद्धार्थ मल्होत्रा​ने अपनी दो आगामी परियोजनाओं, मिशन मजनू और थैंक गॉड के लिए फिल्मांकन पूरा कर लिया है. वह धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनने वाले योद्धा के सेट पर काम कर रहे हैं. बाद में, सिड​लोकप्रिय फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित एक वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स नामक फिल्म में भी अभिनय करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >