Bigg Boss 14 : सारा गुरपाल, शहजाद देओल के बाद निशांत सिह मालकानी होने वाले हैं बिग बॉस के घर से बेघर? ऐसी है चर्चा

Bigg Boss 14 : बिग बॉस में इस सप्ताह जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin), निशांत सिंह मलकानी (Nishant Singh Malkani), रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और कविता कौशिक (Kavita Kaushik) इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेडेट हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार डबल इविक्शन होने वाला है इसका खुलासा आज होने वाला है. ऐसे में फैंस के दिमाग में ये ख्याल आ रहा है कि इस बार घर से बेघर कौन होने वाला है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार निशांत की घर से छुट्टी हो सकती है.

Bigg Boss 14 : बिग बॉस में इस सप्ताह जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin), निशांत सिंह मलकानी (Nishant Singh Malkani), रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और कविता कौशिक (Kavita Kaushik) इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेडेट हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार डबल इविक्शन होने वाला है इसका खुलासा आज होने वाला है. ऐसे में फैंस के दिमाग में ये ख्याल आ रहा है कि इस बार घर से बेघर कौन होने वाला है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार निशांत की घर से छुट्टी हो सकती है.

दरअसल, बिग बॉस की जानकारियां देने वाले सोशल मीडिया हैंडल द खबरी की मानें तो इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो सदस्य घर से बाहर होने वाले हैं. रेड जोन के 4 कंटेस्टेंट्स में से एक निशांत सिंह मलकानी पर इस बार सबसे ज्यादा इविक्शन की तलवार लटक रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो निशांत मलकानी और कविता कौशिक को अब तक मिले वोटिंग्स ट्रेंड्स में सबसे कम वोट्स मिले हैं.

द खबरी के मुताबिक, कविता कौशिक और निशांत डेंजर जोन में हैं. वहीं, रूबीना और जैस्मिन सेफ जोन में हैं. टीवी की इन दोनों ही बड़ी स्टार्स को लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग होने का फायदा यहां होता दिख रहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि सारा गुरपाल, शहजाद देओल के बाद इस बार निशांत बिग बॉस के घर से जा सकते हैं.

Also Read: The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा की बेटी हिंदी- अंग्रेजी नहीं, बंगाली समझती हैं, कॉमेडी किंग ने बताई इसकी वजह

गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 14 में सबसे पहला कैप्टन निशांत ही बना था. लेकिन बिग बॉस ने एक्टर को घर के नियम ना मानने के कारण कप्तानी से हटा दिया था. बता दें कि बिग बॉस 14 में एंट्री करने से पहले निशांत सीरियल गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा का चेहरा थे लेकिन उन्होंने हाल में इस सीरियल को अलविदा कह दिया था.

निशांत सिंह मलकानी ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में सीरियल मिले जब हम तुम से की थे लेकिन उन्हें पहचान सीरियल राम मिलाए जोड़ी से मिली थी. इस सीरियल के बाद निशांत ने टीवी से ब्रेक ले लिया था. उन्होंने हॉरर स्टोरी फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >