टीवी की नागिन ने समुद्र किनारे किया खतरनाक फायर स्टंट, वीडियो देख फैंस बोले- आपको डर नहीं लगता, VIDEO

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, निया का एक वीडियो सामने आया है, जिसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा हाल ही में छुट्टियों मनाने के लिए थाईलैंड गई थी. एक्ट्रेस ने वहां से कई सारी तसवीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर किया. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. वीडियो में निया कुछ खतरनाक आग के स्टंट करती नजर आ रही हैं. एक क्लिप में एक आग वाला रस्सी गोल-गोल घुमा रहा होता है और एक्ट्रेस उसमें जंप करती दिख रही है. जबकि दूसरे क्लिप में निया खतरनाक तरीके से जलती हुई रॉड को पार करती दिखी. वीडियो पोस्ट करने के बाद एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “आग से खेलने का तरीका थोड़ा कैज़ुअल है बस.एक्ट्रेस पिंक मिनी स्कर्ट और व्हाइट क्राप टॉप में दिख रही है. उनके वीडियो पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, क्या आपको डर नहीं लगता. एक यूजर ने लिखा, नागिन ने सबको डरा दिया. एक यूजर ने लिखा, खतरों के खिलाड़ी. एक यूजर ने लिखा, आप सच में बहुत बहादुर है. गौरतलब है कि निया फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11वें सीजन की विनर थी. निया आखिरी बार सीरियल सुहागन चुड़ैल में नजर आई थी, जो कलर्स पर आता था. इसमें उनके साथ ज़ैन इबाद खान और देबचंद्रिमा सिंघा रॉय भी थे.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: महेश ठाकुर की हुई गुम है किसी के प्यार में एंट्री, निभाएंगे ये किरदार, जानें यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >