OTT Releases This Week: इस वीकेंड मनोरंजन का महाधमाका, 'काट्टालन' से लेकर 'बिग बॉस' तक, ये साउथ फिल्में और शो जरूर देखें

1 / 8
OTT Releases This Week: इस वीकेंड मनोरंजन का महाधमाका, 'काट्टालन' से लेकर 'बिग बॉस' तक, ये साउथ फिल्में और शो जरूर देखें
फुल स्क्रीन में देखें

साउथ OTT वॉचलिस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

इस वीकेंड अगर आप OTT पर कुछ नया और रोमांचक देखने का प्लान बना रहे हैं, तो साउथ सिनेमा की ये लेटेस्ट रिलीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. एक्शन-थ्रिलर 'काट्टालन', कॉमेडी-ड्रामा 'मिस्टर वर्क फ्रॉम होम' तक - जानें कौन सी फिल्म और शो किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है.

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

साउथ OTT वॉचलिस्ट, फोटो इंस्टाग्राम

साउथ OTT वॉचलिस्ट

इस हफ्ते साउथ इंडियन सिनेमा के दर्शकों के लिए OTT पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज/ शो रिलीज हुई हैं. अगर आप वीकेंड पर कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इन लेटेस्ट रिलीज को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

काट्टालन, फोटो इंस्टाग्राम

काट्टालन (Kattalan)

काट्टालन (Kattalan) साउथ एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एंटोनी वर्गीज (Pepe) ने लीड रोल में निभाया है और इसका निर्देशन पॉल जॉर्ज ने किया है. 1995 की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी आणाकोल्ली के घने जंगलों में हाथियों के आतंक, जंगली जानवरों के शोषण और हाथी-दांत की गैर-कानूनी तस्करी के काले कारोबार के इर्द-गिर्द घूमती है. इस नयी फिल्म को आप मनोरमा मैक्स में (Manorama Max) 13 अगस्त से देख सकते हैं.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

मिस्टर वर्क फ्रॉम होम, फोटो इंस्टाग्राम

मिस्टर वर्क फ्रॉम होम Mr. Work From Home

मिस्टर वर्क फ्रॉम होम (Mr. Work From Home) एक तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसमें त्रिगुण (Thrigun) और पायल राधाकृष्ण मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी एक कॉर्पोरेट एम्प्लॉई (अरविंद) की है, जो घर से काम करने की आदत की वजह से अपने गांव लौट आता है. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 से Sun NXT OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अरूपी, फोटो इंस्टाग्राम

अरूपी (Aroopi)

मलयालम साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म अरूपी' (Aroopi) में विशाख रवि और नेहा चावला जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. यदि आप थ्रिलर और मिस्ट्री फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो यह फिल्म हिंदी में जियोसिनेमा (JioCinema) / जियोटीवी (JioTV) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

बिग बॉस तेलगु , फोटो इंस्टाग्राम

बिग बॉस तेलगु, (Bigg Boss Telugu)

अगर आप बिग बॉस के फैन है तो आप 'बिग बॉस तेलुगु 10 - अग्निपरीक्षा' देख सकते हैं. यह शो नागार्जुन अक्किनेनी होस्ट कर रहे हैं और इसमें लोगो को अलग अलग टास्क कर के 'बिग बॉस' हाउस में अपनी जगह बनानी होती है. यह शो आप जिओ हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

शेफ मंत्रा प्रोजेक्ट, फोटो इंस्टाग्राम

शेफ मंत्रा प्रोजेक्ट, (Chef Mantra Project)

अगर आप खाना बनाने के शौकीन हैं, तो यह शो आपके लिए परफेक्ट है. शेफ मंत्रा प्रोजेक्ट USA' एक कुकिंग रियलिटी शो है, जिसमें अमेरिका के कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेते हैं. शो में मजेदार किचन चैलेंज, नई-नई रेसिपी और कॉमेडी का तड़का देखने मिलेगा. यह शो आप अहा वीडियो (Aha Video) पर देख सकते हैं.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

बिग बॉस तमिल, फोटो इंस्टाग्राम

बिग बॉस तमिल Bigg Boss Tamil

अगर आप विजय सेतुपति के फैन है तो तो यह शो आपके लिए है. 'बिग बॉस तमिल 10 - द कॉमन मैन', बिग बॉस तमिल सीजन 10 का एक डिजिटल प्री-शो है, जिसे विजय सेतुपति होस्ट करेंगे. इस प्री-शो में मुख्य शो के लिए आम लोगों को कंटेस्टेंट के तौर पर चुना जाएगा. यह शो आप जिओ हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >