Jinke Liye Song: गाने में बयां किया नेहा कक्कड़ ने दर्द, सुनायी प्यार में धोखे की दास्तान

Jinke Liye Song- अब नेहा का नया गाना रिलीज हुआ है, जो वायरल हो रहा है. गाने के बोल है जिनके लिए.

Neha Kakkar new song Jinke Liye: नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर हैं. उनके गाने आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते है. अब नेहा का नया गाना रिलीज हुआ है, जो वायरल हो रहा है. गाने के बोल है ‘जिनके लिए’. इस गाने में नेहा का अलग रूप देखने को मिलेगा. इस गाने में वो प्यार में धोखे भरी दास्तान सुना रही हैं.

नेहा का यह नया गाना काफी इमोशनल है. वीडियो में नेहा के पति उन पर चीट करते हैं और वो उसे रंगे हाथों पकड़ लेती है. इस धोखे से नेहा इतनी टूट जाती है कि वो बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर लेती है.

इस गाने में नेहा के साथ जानी नजर आ रहे हैं. इस गाने के बोल जानी ने ही लिखे हैं और कंपोज भी उन्हीं ने किया है. बी प्राक ने इसका म्यूजिक दिया है. इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है. अब तक इसे 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. नेहा के सुसाइड सीन को देखने के बाद उनके कुछ फैंस की आंखों में आंसू तक आ गए.

ये सॉन्ग जानी की एलबम जानी वे का सॉन्ग है. इस एलबम में 7 गाने होंगे. ये गाना दूसरे नंबर का है. पहला गाना विक्की कौशल और नोरा फतेही का पछताओगे था. पछताओगे गाने को बड़ी सफलता हासिल हुई थी. इसे अरिजीत सिंग ने गाया था. अब नेहा कक्कड़ा का ये सॉन्ग जिनके लिए रिलीज हो गया है और फैंस को ये गाना भी काफी अच्छा लग रहा है. इसके साथ ही नेहा और जानी की बॉन्डिंग को वीडियो में काफी पसंद किया जा रहा है.

इससे पहले नेहा ने इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह बहुत खुश थी. उनकी इंस्टाग्राम पर इस वक्त इंस्टाग्राम पर 3.47 करोड़ यानी 30 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं.

नेहा ने कहा, ‘यह दिल को छू लेने वाला है. मैं अपने प्रशंसकों के निस्वार्थ प्रेम के लिए उनकी आभारी हूं. मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि दुनिया भर से इतने सारे लोगों ने मेरे काम को स्वीकारा. इस तरह की सराहना मुझे संगीत के क्षेत्र में कुछ नया करने और अपने श्रोताओं को उनकी पसंदीदा गाने देने के लिए प्रेरित करती है.’

नेहा ने आगे कहा, ‘पूरी दुनिया इस वक्त एक मुश्किल दौर से गुजर रही है और अगर इस परिस्थिति में मेरे गीतों से लोगों का मनोरंजन होता है, तो यह मेरे कुछ और ज्यादा करने का कारण बनेगा.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >