Naagin 7 में इस एक्टर संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका चाहर चौधरी, सीरियल ‘झनक’ की विलेन की हुई एंट्री?

Naagin 7: चर्चित सीरियल ‘नागिन 7’ का फैंस दिल थाम कर वेट कर रहे हैं. कुछ समय से सोशल मीडिया पर बज है कि शो में नागिन के रोल में प्रियंका चाहर चौधरी दिखेंगी. हालांकि अब दो और नाम सामने आए है, जो सीरियल का हिस्सा हो सकते हैं. चलिए आपको उनके नाम बताते हैं.

Naagin 7: कलर्स टीवी का चर्चित सीरियल ‘नागिन 7’ कब आएगा, इस बारे में फैंस एक लंबे समय से जानना चाहते हैं. सुपर नैचुरल शो ‘नागिन 7’ का टीजर जब आया तो इसने दर्शकों को और ज्यादा उत्सुक कर दिया. एकता कपूर ने भी कंफर्म कर दिया कि वह सीजन 7 को लेकर आ रही है. इस बीच शो की लीड एक्ट्रेस को लेकर खबरें आई थी. अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ-साथ एक्ट्रेस चांदनी शर्मा और एक्टर नामिक पॉल होंगे.

नागिन 7 में होंगे ये स्टार्स ?

‘नागिन 7’ के लिए प्रियंका चाहर चौधरी का नाम कुछ समय से चर्चा में है. अब गॉसिप टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो में नामिक पॉल और चांदनी शर्मा दिख सकते हैं. नामिक को दर्शक ‘कुमकुम भाग्य’, ‘एक दूजे के वास्ते’ और ‘एक दीवाना था’ की वजह से जानते होंगे. हालांकि अब ‘कुमकुम भाग्य’ खत्म हो चुका है. जबकि चांदनी शर्मा पिछली बार सीरियल झनक में आर्शी के किरदार में दिखी थी. फिलहाल मेकर्स ने इन नामों पर अभी तक कुछ कहा नहीं है और ना ही इन एक्टर्स ने रिएक्ट किया है.

नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश दिखी थी लीड रोल में

एकता कपूर का ‘नागिन’ साल 2015 में छोटे पर्दे पर शुरु हुआ था. शो में अबतक मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, निया शर्मा और तेजस्वी प्रकाश नजर आ चुकी हैं. तेजस्वी पिछले सीजन में बतौर नागिन के रोल में दिखी थी. इसके अलावा नागिन 6 में सिंबा नागपाल, उर्वशी ढोलकिया, महक चहल ने भी अहम किरदार निभाया था. तेजस्वी ने प्रथा का किरदार निभाया था और सिंबा ने ऋषभ का रोल प्ले किया था. हालांकि शो बीच में ही ऑफ एयर हो गया था.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस बात को सोचकर फूट-फूट कर रोएगी अभीरा, अरमान का दिल दुखाने वाली बात कहेगी गीतांजलि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >