Naagin 7: गुम है किसी के प्यार की ‘सई’ को मिला बड़ा प्रोजेक्ट! एकता कपूर के इस शो में आएंगी नजर

1 / 1
Naagin 7: गुम है किसी के प्यार की ‘सई’ को मिला बड़ा प्रोजेक्ट! एकता कपूर के इस शो में आएंगी नजर
फुल स्क्रीन में देखें

Naagin 7: गुम है किसी के प्यार की ‘सई’ को मिला बड़ा प्रोजेक्ट! एकता कपूर के इस शो में आएंगी नजर

Naagin 7: सुपरनैचुरल ड्रामा शो नागिन 7 को लेकर लगातार कई खबरें आ रही है. अगली नागिन कौन होगी, ये जानने के लिए फैंस बेताब है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि एकता कपूर नया सीरियल लेकर आ रही है.

Naagin 7: सुपरनैचुरल ड्रामा शो नागिन 7 में फीमेल लीड कौन होगी, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. एकता कपूर के सीरियल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है.

नागिन 7 का दिल थामकर फैंस इंतजार कर रहे हैं. लेटेस्ट अपडेट कि मानें तो सुनने में आ रहा है कि टीवी की दो हसीना के बीच नए शो के लिए बातचीत चल रही है.

रिपोर्ट्स की मानें तो, गुम है किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस आयशा सिंह को एकता कपूर द्वारा निर्मित एक नए टीवी शो के लिए अप्रोच किया गया है.

आयशा सिंह गुम है किसी के प्यार में सई जोशी का रोल निभाती थी और इस रोल की वजह से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी. उन्हें अगले शो में देखने के लिए फैंस बेताब है.

गॉसिप्स टीवी के अनुसार, चांद जलने लगा की एक्ट्रेस कनिका मान से भी एकता कपूर के नये शो को लेकर बात चल रही है. आयशा और कनिका साथ में काम करेंगे या ये एक सोलो प्रोजेक्ट होगा, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.

नागिन 7 के लिए एक बार पहले भी आयशा सिंह का नाम सामने आ चुका है. हालांकि बाद में सई फेम आयशा ने क्लियर किया कि वो इसमें काम नहीं कर रही है.

अभी तक इस सीरियल को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है. गॉसिप्स टीवी के पोस्ट के कमेंट बॉक्स में जाए तो फैंस को लग रहा कि दो���ों नागिन 7 में साथ में काम करेगी. हालांकि सस्पेंस बना हुआ है.

नागिन 6 में लीड रोल में तेजस्वी प्रकाश थी और इस किरदार में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था. पिछले साल एकता कपूर का ये शो ऑफ-एयर हो गया था.

गुम है किसी के प्यार में पिछले साल आयशा सिंह का ट्रैक खत्म हो गया था. लीप के बाद भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा ने शो में एंट्री ली.

Naagin 7: सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ में अंकिता लोखंडे संग रोमांस नहीं करेंगे अभिषेक कुमार, कहा- ऐसा कुछ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >