Naagin 5: शुरू हो रही है नागिन के प्यार की जंग, सामने आया ये VIDEO

Naagin 5 Promo, Hina Khan: अभिनेत्री हिना खान अब मोहित मल्होत्रा और धीरज धूपर के साथ हिना खान फैंस को चौंकाने के लिए तैयार हैं. नागिन 5 का नया प्रोमो सामने आया है. इस वीडियो से साफ है कि इस सीजन में भी कोई गहरा रहस्‍य छिपा है. हिना खान का नागिन लुक सामने आने के बाद अब शो को यह प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Naagin 5 Promo, Hina Khan: अभिनेत्री हिना खान अब मोहित मल्होत्रा और धीरज धूपर के साथ हिना खान फैंस को चौंकाने के लिए तैयार हैं. नागिन 5 का नया प्रोमो सामने आया है. इस वीडियो से साफ है कि इस सीजन में भी कोई गहरा रहस्‍य छिपा है. हिना खान का नागिन लुक सामने आने के बाद अब शो को यह प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मौनी रॉय, निया शर्मा, सुरभि ज्योति, अदा खान और अनीता हसनंदानी के बाद हिना खान नागिन के रूप में नजर आ रही हैं.

कलर्स चैनल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक प्रोमो को साझा किया गया है. इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा गया है कि,’ शुरू हो रही है नागिन के प्यार की जंग! देखिये नागिन में, शुरू हो रहा है रात 9 अगस्त से.’ प्रोमो में हिना खान मोहित मल्होत्रा के साथ रोमांस करती नज़र आ रही हैं, जबकि धीरज खलनायक की भूमिका में हैं.

इस बारे में धीरज ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा,’ नागिन एक बड़ा सीरीयल बनकर उभरा है और मै इसका हिस्‍सा बनूंगा कभी सोचा नहीं था. मैं हॉट नागिन महिलाओं का फैंस हूं … शो का मेरा पसंदीदा हिस्सा उन्हें डांस करते हुए देखना है. यह चुनौतीपूर्ण होने वाला है क्योंकि मैंने अब तक केवल सामान्य, मानवीय चरित्र निभाए हैं.’

Also Read: कौन हैं श्रुति मोदी? सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आ रहा नाम

‘नागिन 5’ शनिवार यानी 9 अगस्त से नए एपिसोड के साथ शुरू होने जा रहा है. इससे पहले मोहित और हिना दोनों ‘हैक्ड’ फिल्म में भी साथ नजर आ चुके हैं. ‘हैक्ड’ से भी हिना खान ने लोगों से तारीफें बटोरीं थीं. हिना खान की फैंन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. बता दें कि हिना ने 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थीं.

पिछले दिनों नेपोटिज्‍म पर बात करते हुए हिना खान ने कहा था,’ नेपोटिज्म फ़िल्म इंडस्ट्री की हकीकत है. नेपोटिज्म से शिकायत नहीं उनकी सोच से शिकायत है जो सिर्फ अपने सर्कल के लोगों को ही मौका देना चाहते हैं. आगे बढ़ाना चाहते हैं. वो नहीं चाहते कि बाहर से कोई आए और उनको चुनौती दे. बराबरी का मौका आउटसाइडर्स को भी दे फिर कोई शिकायत नहीं होगी.’

Posted By: Budhmani Minj

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >