MTV Splitsvilla 16: Pyaar Ya Paisa के कंटेस्टेंट्स रुरु ठाकुर और योगेश रावत हाल ही में सुर्खियों में रहे. पिछले दिनों रुरु के इंस्टाग्राम स्टोरीज में उनकी ब्रेकअप की खबरें तेज थीं और फैन्स में कयास लगाए जा रहे थे कि शो के बाद दोनों अलग हो गए हैं. लेकिन अब खुद रुरु ठाकुर ने लाइव सेशन में इसे साफ तौर पर कन्फर्म कर दिया है. आइए जानते हैं कि रुरु ने इस बारे में क्या कहा और किस वजह से उनका ब्रेकअप हुआ.
इंस्टाग्राम लाइव में रुरु ने क्या कहा?
रुरु ने कहा, “तो मैं बता दूं, ये हो गया है. खत्म हो गया है. ये कोई डिनाई करने वाली बात नहीं है.” उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उनका ब्रेकअप सच है और यह कोई ड्रामा नहीं था. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कई चीजें सहन कीं क्योंकि उनका प्यार सच्चा था, लेकिन अब उन्होंने समझा कि रिश्ता खत्म करना ही बेहतर है.
ब्रेकअप के पीछे की वजह
रुरु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा कि उन्होंने अपने पूरे प्यार और भरोसे के बावजूद महसूस किया कि योगेश ने उन्हें बार-बार दुख पहुंचाया. उन्होंने कहा कि योगेश ने उनका इस्तेमाल सिर्फ शो के लिए किया. रुरु ने यह भी इशारा किया कि योगेश ‘बिग बॉस’ में आकांशा के साथ जाने की योजना बना रहे थे, और यही वजह थी कि उनका रिश्ता टूट गया.
योगेश रावत ने मामले पर क्या कहा?
वहीं, योगेश ने इस पूरे मामले पर जवाब देते हुए कहा कि उनके बारे में झूठी बातें फैलाई जा रही हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है.
फैंस के रिएक्शन
इस ब्रेकअप के बाद स्पिट्सविला फैंस में चर्चा तेज हो गई है. लोग रुरु के हौसले और उनकी ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं. वहीं योगेश के फैसले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
यह भी पढ़ें: Chiraiya के विवादित सुहागरात सीन को करते वक्त कांप रहे थे सिद्धार्थ शॉ, को-एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
