Mr & Mrs Mahi First Review: जिंदगी को अलग नजरिये से जीना सिखाती है फिल्म, यहां पढ़ें फर्स्ट रिव्यू

Mr & Mrs Mahi First Review Out: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब की एक्साइटमेंट देखी जा रही है. अब मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं स्टार्स को कैसी लगी ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म.

Mr & Mrs Mahi First Review Out: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. बीते दिनों मेकर्स की ओर से मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसमें कुणाल खेमू, सोहा अली खान, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, नेहा धूपिया और खुशी कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की. सभी ने स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी को एंजॉय किया और अब जाकर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं. अगर आप भी 31 मई को थियेटर्स में फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां एक बार रिव्यू जरूर पढ़ें.


मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला रिव्यू आया सामने
नेहा धूपिया ने फिल्म की इमोशनल डेप्थ और बेहतरीन परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की. नेहा ने लिखा, “मिस्टर एंड मिसेज माही कितनी प्यारी और खूबसूरत फिल्म है… भावनाएं और क्रिकेट के लिए प्यार… दोनों स्टार्स की परफॉर्मेंस ने दिल जीत लिया है… जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और करण जौहर को बधाई… समय निकालें और इसे देखें.” सोहा ने रिव्यू करते हुए कहा, “फील गुड वाली फिल्म है, जो आपको याद दिलाती है कि लाइफ में अगर सबसे जरूरी कुछ है, तो वह आपकी खुशी है.” कुणाल ने कहा, “खुशी दिल में होती है, वो बाहर नहीं मिलती, सरल, मधुर और प्रभावी… पूरी टीम को शुभकामनाएं.”

Read Also- Mr & Mrs Mahi Poster: भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में दिखे जान्हवी- राजकुमार, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Read Also- जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शिखू मेरे स्पीड डायल पर…

Read Also- Dhadak 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी इस एक्ट्रेस संग लड़ाएंगे इश्क, करण जौहर ने धमाकेदार टीजर किया रिलीज

कुणाल खेमू ने मिस्टर और मिसेज माही फिल्म को लेकर कही ये बात
अंगद बेदी ने कहा, “यह अद्भुत फिल्म देखी… एक बड़े दिल वाली कहानी. असली हीरो तो पीछे खड़े होकर भी बन सकते हो!! शाबाश शैरी, तुम मेरे 2-इन-1 हो @शरनशर्मा @राजकुमार_राव @janhvikapoor, श्रीमती माही के साथ-साथ क्रिकेट में भी वह हर फ्रेम में इसकी मालिक हैं, @karanjohar.” लापता लेडीज अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की तारीफ की. उनके कैप्शन में लिखा था, “कितनी अच्छी फिल्म है… शानदार परफॉर्मेंस, यह एक छक्का है.”


मिस्टर एंड मिसेज माही के बारे में
मिस्टर और मिसेज माही फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म शरण शर्मा की ओर से निर्देशित और जी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. कहानी एक असफल क्रिकेटर महेंद्र और एक डॉक्टर महिमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अरेंज मैरिज के जरिए एक साथ आते हैं. एक सरनेम माही रखते हुए, वे मिस्टर और मिसेज माही बन जाते हैं. उन्हें जल्द ही क्रिकेट के प्रति आपसी प्यार और जुनून का पता चलता है. महेंद्र अपनी पत्नी की क्रिकेट प्रतिभा को पहचानते हैं और उन्हें क्रिकेटर बनने के उनके सपने को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, उनकी पूरी यात्रा के दौरान उन्हें कोचिंग देते हैं और हौसला बढ़ाते हैं.

Read Also- Mr and Mrs Mahi: नो धोनी ना कोहली, इस क्रिकेटर की फैन हैं जान्हवी कपूर, नाम जान हो जाएंगे खुश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >