Mr Bachchan OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हो रही रवि तेजा की ‘मिस्टर बच्चन’, जानें कब और कहां देखें

हरीश शंकर द्वारा निर्देशित मिस्टर बच्चन 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. रवि तेजा की मूवी आप किस ओटीटी पर देख सकते हैं, इसके बारे में बताते हैं.

Mr Bachchan OTT release: साउथ स्टार रवि तेजा की फिल्म मिस्टर बच्चन 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी में भाग्यश्री बोरशे, सुभलेखा सुधाकर, जगपति बाबू, सत्या, सचिन खेडेकर ने काम किया है. कुछ दिन से मूवी के ओटीटी रिलीज को लेकर कई खबरें आ रही थी. अब फाइनली मेकर्स ने रिवील कर दिया कि मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. चलिए जल्दी से आपको बता देते हैं.

फिल्म मिस्टर बच्चन किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

मिस्टर बच्चन 12 सितंबर को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है. मेकर्स ने इसकी जानकारी एक्स पर एक पोस्टर के जरिए दी. अगर आप किसी वजह से मूवी सिनेमाघरों में देखने से चूक गए है, तो आप अब इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

मिस्टर बच्चन का हिंदी वर्जन किस ओटीटी पर स्ट्रीम होगा

हरीश शंकर द्वारा निर्देशित मिस्टर बच्चन का हिंदी वर्जन नेटफिलक्स पर स्ट्रीम नहीं होगा. अभी तक इसके हिंदी वर्जन का डिटेल्स शेयर नहीं किया है.

मिस्टर बच्चन किस हिंदी फिल्म का रीमेक है

मिस्टर बच्चन हिंदी फिल्म रेड का तेलुगु रीमेक है, जिसमें अजय देवगन ने काम किया था. ये मूवी भारतीय उद्योगपति सरदार इंदर सिंह पर पड़े रियल लाइफ इनकम टैक्स रेड पर बेस्ड है.

बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म से मिस्टर बच्चन का हुआ था क्लैश

बॉक्स ऑफिस पर मिस्टर बच्चन के साथ-साथ राम ‘डबल स्मार्ट’ से टकराई थी, जिसमें संजय दत्त और राम पोथिनेनी थे. हालांकि ये मूवी भी बुरी तरह पिट गई. ये मूवी प्राइम वीडियो पर 5 सितंबर से स्ट्रीम हो रही है.

रवि तेजा ने फिल्म के निर्माताओं को क्यों लौटाए 4 करोड़

फिल्म मिस्टर बच्चन के फ्लॉप होने पर रवि तेजा और इसके निर्देशक हरीश शंकर ने मूवी के निर्माताओं को पैसे लौटाए थे, ताकि जो घाटा हुआ है, उसे कवर किया जा सकें. रवि ने 4 करोड़ और हरीश शंकर 2 करोड़ रुपए लौटाए थे.

Also Read- KBC 16: अजय देवगन को लेकर इस कंटेस्टेंट ने कह दी ऐसी बात, बिग बी बोले- लड़ाई हो जाए…

Also Read- शैतान के बाद Auron Mein Kahan Dum Tha से थियेटेर्स में धमाल मचाएंगे अजय देवगन, जानें फिल्म की नई रिलीज डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >