Navras Katha Collage Review: मानव जाति के नौ रसों को दिखाती है ये दिलचस्प कहानी

Navras Katha Collage Review: नवरस कथा कोलाज आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. प्रवीण हिंगोनिया की निर्देशित यह फिल्म एक एक एंथोलॉजी फिल्म है, जिसकी कहानी जीवन के नौ रस को दर्शाती है. फिल्म के प्रवीण हिंगोनिया ने ही मुख्य भूमिका निभाई है.

फिल्म: नवरस कथा कोलाज
निर्माण: स्वरध्रुपद प्रोडक्शंस
निर्देशक एवं मुख्य अभिनेता: प्रवीण हिंगोनिया
सह निर्माता: अभिषेक मिश्रा
रेटिंग: 3/5

Navras Katha Collage Review: प्रवीण हिंगोनिया की निर्देशित ‘नवरस कथा कोलाज’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 58 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत अपने नाम कर लिया है. फिल्म के निर्देशक, लेखक, और अभिनेता प्रवीण हिंगोनिया ने फिल्म में नौ अलग किरदारों को निभाकर फिल्म का स्तर और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.

नवरस कथा कोलाज की समीक्षा

नवरस कथा कोलाज के कहानी की बात करें तो प्रवीण हिंगोनिया की यह फिल्म एक एंथोलॉजी फिल्म है, जिसकी कहानी जीवन के नौ रसों को दर्शाती है. इनमें आनंद, शोक, प्रेम, क्रोध, वीरता, भय, शांति, आश्चर्य और घृणा शामिल है. इन सभी रसों के किरदारों को प्रवीण हिंगोनिया ने बखूबी निभाया है.

नवरस कथा कोलाज के बारे में

नवरस कथा कोलाज की सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में नौ किरदार हैं, जो मानव जाति के नौ रसों को दिखाता है. और हर किरदार अपने आप में बहुत अहम है, जो फिल्म के अंत तक आपकी जिज्ञासा को बरकरार रखता है. यह फिल्म आज के वक्त की फिल्मों से काफी अलग है, साथ ही इसकी कहानी भी बहुत कुछ सिखाती है. निर्देशक प्रवीण हिंगोनिया ने एक ही फिल्म में नौ कहानियों के जरिए जिंदगी के सभी पहलुओं को समझाया है.

नवरस कथा कोलाज की कहानी

नवरस कथा कोलाज की कहानी रेवती पिल्लई के किरदार कोयल से शुरू होती है, जिसे उसके मां बाप एक कूड़े के ढेर में छोड़कर चले जाते हैं और फिर उसे एक किन्नर गोद लेती है. जब कोयल की शादी हो जाती है तो कुछ वक्त बाद ही उसका पति उसेछोड़ देता है. कोयल के बाद रूहाना की कहानी शुरू होती है, जिसके साथ बस में गलत हो जाता है और फिर वे लोग भूत बन के बाद अपनी गलती की माफी रुहाना से माफी मांगते हैं. इसके अलावा फिल्म में घरेलू हिंसा से शिकार होने वाली महिलाओं के लिए काम करनी वाली एक महिला की कहानी भी आपको बहुत पसंद आएगी. यही नहीं फिल्म में एक पंजाबी मां की कहानी में दिखाई है है, जिसका बेटा पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में कैद है.

Also Read: Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में हुई इस फीमेल लीड की एंट्री, जानें कैसा होगा रोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >