मौनी रॉय ने समंदर किनारे से शेयर किया ये खूबसूरत वीडियो, व्हाइट ड्रेस में बेहद हसीन दिखीं एक्ट्रेस

मौनी रॉय इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं. वो सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत और मंत्रमुग्ध कर देने वाली तसवीरों और वीडियोज से फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं.

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं. वो सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत और मंत्रमुग्ध कर देने वाली तसवीरों और वीडियोज से फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. अब उन्होंने समंदर किनारे टहलते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं. उन्होंने इस मौके के लिए व्हाइट ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप और व्हाइट स्कर्ट को चुना.

उन्होंने अपने बालों को ओपन लुक दिया और इस शाम को इंज्वॉय किया. वाकई खूबसूरत अभिनेत्री से नज़रें नहीं हटाना मुश्किल है! फैंस उनके वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, “आश्चर्यजनक.” एक और यूजर ने लिखा, मैं भी आ जाउं गोवा वाले बीच पे. एक और यूजर ने लिखा, हाय मेरी परम परम परम सुंदरी.

https://www.instagram.com/p/CXnP6_lglbL/

मौनी इस समय गोवा में अपनी बेस्टीज के साथ हैं और अपनी लाइफ को फुल इंज्वॉय कर रही हैं. खबरों की मानें तो मौनी अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जनवरी 2022 में शादी करने वाली हैं. आशका गोराडिया ने हाल ही में मौनी और उनकी गर्ल गैंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “और भी अद्भुत महिलाओं की कंपनी में अद्भुत समय.. मौनी रॉय आशीर्वाद और केवल मो मो के लिए.”

https://www.instagram.com/p/CXgUeEXJU31/

वर्कफ्रंट की बात करें तो, मौनी रॉय की आनेवाली फिल्म अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र है. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन लीड रोल में दिखाई देंगी. हाल ही में अयान, आलिया और रणबीर ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर के लॉन्च के लिए एक साथ नजर आये थे.

Also Read: सारा अली खान ब्लैक लहंगे में दिखीं बेहद हसीन,अतरंगी रे की रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने शेयर की ये खूबसूरत तसवीरें

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, मौनी रॉय अब भारत में ही बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं. एक्ट्रेस इन दिनों अपने दोस्तों के साथ गोवा में वेकेशन पर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी सिर्फ अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में ही शादी करना चाहती हैं. मौनी रॉय के बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार दुबई में बैंकर और बिजनेसमैन हैं. वह एक जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं जो बैंगलोर के रहने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >