मौनी रॉय ने शार्ट ड्रेस में ‘जलेबी बाई’ गाने पर किया धांसू डांस, फैंस बोले- आप जैसा कोई और नहीं, VIDEO

Mouni Roy VIDEO : एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) का नाम से ही फैंस के दिलों की धड़कन तेज हो जाती हैं. मौनी की खूबसूरती पर उनके चाहने वाले तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते. नागिन एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बेडरूम से स्टनिंग फोटोज शेयर की थी. अब एक्ट्रेस ने शार्ट ड्रेस में जलेबी बाई पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया है.

Mouni Roy VIDEO : एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) का नाम से ही फैंस के दिलों की धड़कन तेज हो जाती हैं. मौनी की खूबसूरती पर उनके चाहने वाले तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते. नागिन एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बेडरूम से स्टनिंग फोटोज शेयर की थी. अब एक्ट्रेस ने शार्ट ड्रेस में जलेबी बाई पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया है.

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया हैं. वीडियो में वो ब्लैक शार्ट ड्रेस में जलेबी बाई सॉन्ग पर डांस करते हुए दिख रही है. मौनी के डांस स्टेप्स कमाल के है और उनके एक्सप्रेशन भी देखने लायक है. इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही है. ओपन हेयर के साथ उन्होंने ब्लैक हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है.

नागिन एक्ट्रेस के इस वीडियो पर कुछ ही देर में अबतक 84,880 लाइक्स आ चुके है. फैंस इसपर अपने रिएक्शन दे रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आप जैसा कोई और नहीं. एक यूजर ने लिखा, आप अच्छा डांस करती है. कई यूजर्स उनके आउटफिट की भी तारीफ कर रहे है. वहीं, इसपर धर्मेश और एक्ट्रेस सोनल चौहान ने फायर इमोजी बनाकर कमेंट किया.

https://www.instagram.com/p/CQWFHsBBvH0/

इस ब्लैक ड्रेस में मौनी रॉय ने अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं. हर फोटो में वो अलग- अलग पोज दे रही है. कैमरे को देखकर उनका यूं अदाएं दिखाना फैंस को बेकरार कर रहा है. ये तसवीरें भी लेटेस्ट ही है और इनपर अबतक लाखों लाइक्स आ चुके है. हाल ही में उनकी बेडरूम फोटोज ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी.

फिल्मों की बात करें तो मौनी अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आनेवाली हैं, जिसमें वो एक विलेन का किरदार निभाने वाली हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट औऱ रणवीर कपूर मुख्य भूमिका में है. फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है.

Also Read: कपिल शर्मा ने पब्लिक डिमांड पर दिखाई बेटे त्रिशान की पहली फोटो, अनायरा को गोद में लिए कुछ ऐसे दिखे कॉमेडी किंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >