Mother’s day 2024: इस मदर्स डे अपनी मां के साथ देखें ये 7 फिल्में, उनका बलिदान देख आंख में आएंगे आंसू

Mother’s day 2024: यह रविवार यानी की 12 मई हमारे लिए काफी स्पेशल है, क्योंकि इस दिन मदर्स डे है. यूं तो हर दिन माताओं का दिन होता है, लेकिन इस स्पेशल डे पर हम अपनी मम्मी के लिए कुछ स्पेशल कर पाते हैं और उनको अपना प्यार दिखाते हैं. आप भी इस दिन अपनी मॉम के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते हुए ये बॉलीवुड फिल्में एंजॉय करें.

Mother’s day 2024: जैसे ही 12 मई को मदर्स डे आता है, हम अपना मां के लिए उस दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाना चाहते हैं. कोई घूमने जाता है, तो कोई घर पर ही रहकर इस डे को सेलिब्रेट करता है. अगर आपका भी कोई प्लान नहीं है, तो इन बॉलीवुड मूवीज को जरूर करें एंजॉय.

English vinglish

इंग्लिश विंग्लिश
श्रीदेवी स्टारर ये फिल्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है. कॉमेडी ड्रामा की कहानी एक मां पर बेस्ड है, जो अपने बच्चों के लिए इंग्लिश सीखती है. वह उनके सारे काम करने के बाद खुद को फिर से खोजती है.

Nil battey sanata

निल बट्टे सन्नाटा
स्वरा भास्कर इस दिल छू लेने वाली फिल्म में चंदा सहाय की भूमिका में हैं, जो एक अकेली मां है और अपनी बेटी अपेक्षा को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए कई नौकरियां करती है. इस धमाकेदार फिल्म को आप जियो सिनेमा और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Jazbaa

जज्बा
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय एक सफल वकील और अकेली मां अनुराधा वर्मा की भूमिका निभाती हैं. जब उसकी बेटी का अपहरण हो जाता है, तो उसकी दुनिया उलट-पुलट हो जाती है. उसे अपनी बेटी को बचाने के लिए एक दोषी का केस लड़ना पड़ता है. इस फिल्म को आप जी5 पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- English Vinglish के लिए श्रीदेवी नहीं बल्कि ये खूबसूरत अभिनेत्री थी पहली पसंद, बोनी कपूर ने किया खुलासा

Paa

पा
इस मूवी में विद्या बालन ने विद्या का किरदार निभाया है, जो एक अकेली मां है, जिसे पता चलता है कि उसके बेटे ऑरो को प्रोजेरिया है, जो एक दुर्लभ बीमारी है. अपने बेटे का वो पूरी तरह ख्याल रखती है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Helicopter eela

हेलीकाप्टर ईला
इस फिल्म में काजोल एक अकेली मां का किरदार निभाती है, जो अपने बेटे का दिन-रात ख्याल रखती है. अपने बच्चे के लिए वह अपने सपनों को भी भूल जाती है. इस मूवी को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Badaai ho

बधाई हो
इस हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म में आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और सान्या मल्होत्रा ​​जैसे शानदार कलाकार थे. इस मूवी को आप आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Mimi

मिमी
कृति सेनन स्टारर यह फिल्म एक सरोगेट मां और उसके सामने आने वाली चुनौतियों की कहानी है. इस फिल्म के लिए कृति को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था. मिमी को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

Read Also- IMDb Highest Rated Web Series: इन वेब सीरीज को अब तक नहीं देखा तो क्या देखा, OTT पर जरूर करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >