Money laundering: जैकलीन फर्नांडीज से 19 सितंबर को फिर होगी पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने जारी किया समन

जैकलीन फर्नांडीज इससे पहले बुधवार 14 सितंबर को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश हुईं थीं. श्रीलंका की नागरिक फर्नांडीज तीसरा समन जारी होने के बाद जांच में शामिल हुईं. अभिनेत्री के संग पिंकी ईरानी के सभी पुलिस ने पूछताछ की थी.

दिल्ली पुलिस ने अभिनेता जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 19 सितंबर को सुबह 11 बजे आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होने के लिए तलब किया है. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के मामले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सामने 19 सितंबर को एक बार फिर से पेश होंगी. उन्हें दिल्ली पुलिस ने सुबह 11 बजे पेश होने के लिए तलब किया है.

14 सितंबर को जैकलिन से पुलिस ने की थी 7 घंटे पूछताछ

जैकलीन फर्नांडीज इससे पहले बुधवार 14 सितंबर को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश हुईं थीं. श्रीलंका की नागरिक फर्नांडीज तीसरा समन जारी होने के बाद जांच में शामिल हुईं. अभिनेत्री के संग पिंकी ईरानी के सभी पुलिस ने पूछताछ की थी. ईरानी ने ही फर्नांडीज का चंद्रशेखर से कथित रूप से परिचय कराया था.

Also Read: Money Laundering Case: EOW के दफ्तर पहुंचीं नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीज से हो चुकी है पूछताछ

जैकलीन फर्नांडीज से भी दिल्ली पुलिस की विशेष अपराध शाखा ने की पूछताछ

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से भी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की. अधिकारियों ने बताया कि यह दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कथित भूमिका को लेकर फतेही को पूछताछ के लिए तलब किया.

फतेही से पुलिस ने पूछे 30 सवाल

अधिकारी ने बताया, नोरा फतेही से जानना चाहते थे कि चंद्रशेखर की पत्नी से असल में किसे उपहार में कार मिली थी. हम उनके रिश्तेदार के बैंक विवरण की भी जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि फतेही और उनके रिश्तेदार को एक प्रश्नावली दी गई थी जिसमें 30 सवाल थे. पूछताछ में पता चला कि चंद्रशेखर की ओर से जनवरी में ईरानी ने फतेही से संपर्क किया था. फतेही ने दावा किया कि वह किसी स्टूडियो के उद्घाटन में चेन्नई में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं और चंद्रशेखर की पत्नी ने उन्हें फीस की बजाय एक कीमती बैग और एक कार उपहार में दी थी.

फतेही ने कभी व्यक्तिगत रूप से चंद्रशेखर से मुलाकात नहीं की

अधिकारी ने कहा कि फतेही ने कभी व्यक्तिगत रूप से चंद्रशेखर से मुलाकात नहीं की थी लेकिन व्हाट्सएप पर उनके बीच सीमित बातचीत हुई थी और वह सुकेश की अवैध गतिविधियों के बारे में नहीं जानती थी. अधिकारी ने कहा कि चंद्रशेखर की पत्नी ने फतेही पर चेन्नई के कार्यक्रम में लिए फीस लेने की बजाय उपहार स्वरूप कार लेने का दबाव बनाया था. अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में चंद्रशेखर ने कथित तौर पर फतेही से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन अभिनेत्री को शक हो गया और उन्होंने उससे संपर्क करना बंद कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >