Money Laundering Case: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से EOW ने की 8 घंटे पूछताछ, नोरा फतेही को भी किया तलब

रवींद्र यादव, विशेष CP, EOW ने बताया, हमारी टीम ने जैकलीन फर्नांडीज से लंबी पूछताछ की है. हमने मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) मामले में उनसे पूछताछ की. सुकेश से किस तरह जैकलीन ने गिफ्ट लिए थे. किस तरह उनका इस्तेमाल किया.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 8 घंटे पूछताछ की. जैकलीन से कई बिंदुओं पर पूछताछ की गयी. अब इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और पिंकी ईरानी को भी गुरुवार 15 सितंबर को तलब किया गया है.

EOW ने जैकलीन फर्नांडीज से पूछे ये सवाल

रवींद्र यादव, विशेष CP, EOW ने बताया, हमारी टीम ने जैकलीन फर्नांडीज से लंबी पूछताछ की है. हमने मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) मामले में उनसे पूछताछ की. सुकेश से किस तरह जैकलीन ने गिफ्ट लिए थे. किस तरह उनका इस्तेमाल किया. उसी के बारे में पूछताछ हुई. जितनी भी एक्ट्रस हैं उन्हें सुकेश को मिलाने में पिंकी ईरानी की मुख्य भूमिका रही है. उन्होंने कहा, हम जैकलीन और पिंकी दोनों को फिर से बुलाएंगे और उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा, नोरा फतेही को हमने गुरुवार को बुलाया है. पिंकी ईरानी अभी आयी हुई है, उनके बयानों में कुछ अंतर्विरोध है.

Also Read: जैकलीन फर्नांडीज की ओर से Endorse किए गए सामान को नहीं खरीदूंगी, सोना महापात्रा ने लोगों की दी ये सलाह

तीसरा समन जारी होने के बाद जांच में शामिल हुईं जैकलीन फर्नांडीज

अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका की नागरिक जैकलीन फर्नांडीज तीसरा समन जारी होने के बाद जांच में शामिल हुईं. अभिनेत्री के संग पिंकी ईरानी से भी पूछताछ की गयी. ईरानी ने ही फर्नांडीज का चंद्रशेखर से कथित रूप से परिचय कराया था. हाउजफुल 3 अभिनेत्री से सोमवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने पहले से तय प्रतिबद्धाताओं का हवाला दिया और अन्य तारीख देने की गुजारिश की थी.

नोराह फतेही से ईडी कर चुकी है 7 घंटे की पूछताछ

इस महीने के शुरुआत में बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्री नोराह फतेही से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में छह-सात घंटे तक पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था. नोराह से पहले भी पूछताछ की गई थी. चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है.

क्या है पूरा मामला

चंद्रशेखर पर रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है. इसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह भी शामिल हैं. ईडी ने 17 अगस्त को दायर किए आरोप पत्र में चंद्रशेखर से जुड़े कई करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में फर्नांडीज को आरोपी के तौर पर नामजद किया है. ईडी के मुताबिक, फतेही और फर्नांडीज ने चंद्रशेखर से महंगी कारें और अन्य तोहफे लिए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >