Exclusive: Mirzapur के Saanson Ki Mala ने कमाए 600 Million Views, गाते-गाते क्यों रो पड़े Madhur Sharma? पढ़ें Recording का दिलचस्प किस्सा

Mirzapur The Movie के Saanson Ki Mala को recreate करने वाले Madhur Sharma ने Prabhat Khabar को बताया कि कैसे action scene के लिए उन्होंने इस Sufi song का सुझाव दिया.

“मैं उस गाने में इतना डूब गया था कि मेरी आंखों में आंसू आ गए थे. Recording खत्म होने के बाद भी मैं काफी देर तक चुप रहा.”

Mirzapur The Movie में जब Saanson Ki Mala की आवाज गूंजती है तो पर्दे पर चल रहा action sequence अचानक एक अलग ही एहसास देने लगता है. Nusrat Fateh Ali Khan की मशहूर कव्वाली को Madhur Sharma ने नए अंदाज में recreate किया है. आज यह गाना सोशल मीडिया पर Gen-Z के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. लेकिन इस गाने के पीछे की कहानी सिर्फ एक recreation की कहानी नहीं है. इसके पीछे एक ऐसे singer की कहानी है, जिसका गाना पहले Bollywood की एक फिल्म से बाहर हुआ, फिर Mirzapur में भी उनका पहला तय किया गया गाना रिलीज नहीं हो पाया. और जब आखिरी वक्त पर उन्हें एक action scene दिखाकर Sufi song मांगा गया, तो Madhur ने Saanson Ki Mala का नाम लिया.

Saiyaara में फाइनल हुआ था गाना, लेकिन रिलीज से पहले ही बदल गया सबकुछ

Independent music artist Madhur Sharma ने Prabhat Khabar से खास बातचीत में अपने Bollywood सफर के उस हिस्से को याद किया, जब उन्हें फिल्म Saiyaara में गाने का मौका मिला था.

Madhur ने बताया कि उन्हें एक original song के लिए final कर लिया गया था. बातचीत आगे बढ़ चुकी थी और सबकुछ तय था. लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह गाना फिल्म में लिया ही नहीं गया.

किसी नए artist के लिए यह निराश करने वाला पल हो सकता था. लेकिन Madhur की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.

Mirzapur में भी पहले फाइनल हुआ गाना नहीं आया

Mirzapur से जुड़ने के बाद भी कहानी कुछ ऐसी ही रही. Universal की ओर से उनसे संपर्क किया गया. Meeting हुई और एक गाना भी final कर लिया गया. लेकिन यहां भी वही हुआ. वह गाना बाद में फिल्म से हटा दिया गया.

इसके बाद फिल्म की release से कुछ ही हफ्ते पहले Madhur को दोबारा बुलाया गया. इस बार उनके सामने एक ऐसा scene था, जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की थी.

Action था, लेकिन Madhur ने उसमें प्रेम का दर्द देख लिया

Madhur को एक ऐसा scene दिखाया गया, जो पूरी तरह action से भरा हुआ था. Makers को इस sequence के लिए एक Sufi song चाहिए था. यहीं Madhur ने scene को अपने तरीके से decode किया. उन्होंने महसूस किया कि यह सिर्फ मारधाड़ या action का scene नहीं है. इसके अंदर एक ऐसे प्रेमी का दर्द है, जो अपने प्यार को किसी न किसी रूप में जिंदा रखना चाहता है. और इसी एहसास से निकला Saanson Ki Mala का idea.

Madhur ने makers के सामने इस मशहूर कव्वाली को recreate करने का proposal रखा. गाना lock हुआ और फिर शुरू हुई एक ऐसी recording, जिसे Madhur आज भी भूल नहीं पाए हैं.

चार घंटे की recording, दो retake और फिर छलक पड़े आंसू

Saanson Ki Mala की recording late night हुई. Madhur के मुताबिक, करीब चार घंटे तक recording चली और सिर्फ दो retake हुए लेकिन असली कहानी microphone बंद होने के बाद शुरू हुई. Madhur बताते हैं कि वह गाने में इतना डूब गए थे कि recording के दौरान उनकी आंखों से आंसू निकल आए. वह कहते हैं कि वह पूरी तरह एक अलग zone में चले गए थे. Recording खत्म होने के बाद भी वह काफी देर तक शांत बैठे रहे. वह experience मेरे लिए शब्दों में बताना मुश्किल है. यही वजह है कि Madhur के लिए Saanson Ki Mala सिर्फ एक song नहीं है. वह इसे एक emotion की तरह देखते हैं.

Theater में बैठे रहे और इंतजार करते रहे कि गाना आया भी है या नहीं

इस कहानी का एक और दिलचस्प हिस्सा फिल्म की release से जुड़ा है. जब Mirzapur The Movie सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो Madhur अपनी पूरी team के साथ फिल्म देखने पहुंचे. लेकिन उनके मन में अभी भी एक डर था. उन्हें तब तक भरोसा नहीं था कि उनका गाना आखिरकार फिल्म में रखा भी गया है या नहीं.

Madhur बताते हैं कि जब तक उन्होंने खुद Saanson Ki Mala को बड़े पर्दे पर नहीं देख लिया, तब तक वह sure नहीं थे कि गाना फिल्म का हिस्सा बना है और फिर जब स्क्रीन पर उनका गाना आया, तो उनके लिए वह पल किसी achievement से कम नहीं था.

“मैं इससे बेहतर Bollywood debut सोच भी नहीं सकता”

Madhur Mirzapur की पूरी team के साथ काम करने के experience को बेहद खास बताते हैं. उनका कहना है कि वह खुद को lucky मानते हैं कि Bollywood में उनका debut इतने बड़े और चर्चित project से हुआ. उनके मुताबिक, Mirzapur की team के साथ काम करना शानदार experience रहा और वह इससे बेहतर debut की कल्पना भी नहीं कर सकते थे.

Gen-Z के DMs से भर गया inbox

गाने को लेकर audience का response भी Madhur के लिए बेहद खास है. वह बताते हैं कि खासकर Gen-Z इस song को काफी पसंद कर रहा है. उनके DMs लगातार messages से भरे रहते हैं. लोग गाने के बारे में बात कर रहे हैं, उसे पसंद कर रहे हैं और अपनी reactions भेज रहे हैं लेकिन Madhur इस success का पूरा credit खुद को नहीं देते.

600 million views के बाद भी Nusrat Fateh Ali Khan को याद कर रहे Madhur

Madhur Sharma इस गाने की सफलता के बीच बार-बार Nusrat Fateh Ali Khan को याद करते हैं. उनका कहना है कि original song के लिए वह Nusrat साहब का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहते हैं. Madhur मानते हैं कि Nusrat Fateh Ali Khan के साथ कुछ “divine” जरूर है.

वह बताते हैं कि उनके गाने को recreate करने के बाद उन्हें करीब 600 million views मिले हैं. Madhur इसे अपने लिए Nusrat साहब का special आशीर्वाद मानते हैं.

एक गाना जो पहले फिल्म से बाहर हुआ. फिर दूसरी फिल्म में भी पहला गाना रिलीज नहीं हो पाया. लेकिन आखिर में वही Madhur Sharma Saanson Ki Mala लेकर Mirzapur पहुंचे और एक action sequence को प्रेम, दर्द और सूफियाना एहसास से जोड़ दिया.

शायद यही वजह है कि आज Saanson Ki Mala सिर्फ Mirzapur का एक song नहीं, बल्कि Madhur Sharma के Bollywood सफर की सबसे खास कहानी बन चुका है.

ये भी पढ़ें: VVAAN Chhath Song: 'छठी मैया' गीत ने जीत लिया बिहार का दिल, 'वन' के छठ गीत पर श्वेता तिवारी बोलीं- हर जगह इसी की चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा वर्मा

Neha Verma is an entertainment journalist with over 11 years of experience in Bollywood and digital journalism. She has worked with leading media brands including Aaj Tak, Navbharat Times and Dainik Jagran, reporting on celebrities, films, television and the wider entertainment industry. Known for her exclusive stories and breaking news coverage, she has worked in both Delhi and Mumbai. She currently heads the Entertainment section at Prabhat Khabar Digital.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >