Mirzapur: लोकप्रिय सीरीज मिर्जापुर में दिव्येंदु शर्मा को ऑफर हुआ था पहले ये किरदार, फिर ऐसे मिला मुन्ना भैया का रोल

Mirzapur: दिव्येंदु शर्मा पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर में नजर आते हैं और वो मुन्ना भैया का रोल प्ले करते हैं. एक्टर ने बताया कि उन्हें पहले कोई और रोल मिला था.

Mirzapur: गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा निर्देशित लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का एक लंबे अरसे से दर्शक इंतजार कर रहे हैं. इसके दोनों सीजन ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. इसकी कहानी, पात्र से दर्शक जुड़ गए है और यही वजह है कि सीजन 3 का दिल थाम कर फैंस वेट कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने बताया कि सीरीज अमेजान प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. फिलहाल रिलीज डेट का इंतजार है. इस बीच मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा ने अपने किरदार को लेकर खुलासा किया था.


मिर्जापुर में दिव्येंदु शर्मा को ऑफर हुआ था ये किरदार
वेब सीरीज मिर्जापुर 2 की कहानी मुन्ना भैया की मौत और कालीन भैया के बचकर निकलने पर खत्म हुई थी. सस्पेंस बना हुआ है कि मुन्ना भैया तीसरे सीजन में नजर आएंगे या नहीं. हालांकि दिव्येंदु ने ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो इस सीजन में नहीं लौटने वाले. इसी इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मेकर्स ने उनसे पहले बब्लू के रोल के लिए अप्रोच किया था. शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें मुन्ना भैया का रोल मिल गया.


मिर्जापुर के दोनों सीजन रहे सुपरहिट
मिर्जापुर सीजन वन साल 2018 में आया था और दूसरा सीजन साल 2020 में आया था. इसमें अली फजल, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार ने काम किया है. वहीं, दिव्येंदु शर्मा के फिल्मों के बारे में बात करें तो उनकी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ कुछ समय पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है, जो गोवा घूमने जाते है. हालांकि इस ट्रिप में उनके साथ ऐसा कुछ होता है, जिससे तीनों दोस्त मुसीबत में फंस जाते है. फिल्म में दिव्येंदु, नोरा फतेही, अविनाश तिवारी और प्रतीक गांधी है. बता दें कि मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है.

Mirzapur 3: बीना त्रिपाठी ने शो को लेकर खोले राज, कहा- दर्शक जल्द देख पाएंगे मिर्जापुर सीजन 3

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >