MeToo: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने कहा, MeToo आरोपी साजिद खान के खिलाफ मैंने जूहू पुलिस स्टेशन में यौन शिकायत दर्ज करायी है.

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने फिल्मेकर साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाया. शर्लिन ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया है.

शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ करायी शिकायत दर्ज

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने कहा, MeToo आरोपी साजिद खान के खिलाफ मैंने जुहू पुलिस स्टेशन में यौन शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मुझसे पहला सवाल पूछा कि यह वारदात कब हुआ था, तो मैंने उन्हें बताया यह 2005 का मामला है. तब पुलिस अधिकारी ने मुझसे कहा, इतने दिनों के बाद आप मुझतक पुहंच रही हैं, इतना समय लगने के पीछे क्या कारण है. तो मैंने उन्हें बताया कि उस समय मुझमें हिम्मत नहीं थी, साजिद खान जैसे बड़े नाम के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने की. फिर पुलिस वाले ने पूछा, आज इतनी हिम्मत कहां से आ गयी? मैंने बताया, 2018 में बहुत सारी महिलाओं ने MeToo अभियान चलाकर मीडिया के सामने निड़र होकर अपने अनुभव साझा की थी, तो वहीं से मुझमें भी हिम्मत आयी.

Also Read: Bigg Boss 16: भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने साजिद खान पर लगाये गंभीर आरोप, शर्लिन चोपड़ा भी भड़कीं

साजिद खान ने कई महिलाओं के साथ किये दुर्व्यवहार

शर्लिन चोपड़ा ने कहा, साजिद खान ने कई महिलाओं के साथ गंदी हरकतें की. किसी से संभोग के बारे में सवाल पूछा. आप दिन कितनी बार संभोग करती हैं. किसी से ये पूछा कि उसके कितने ब्वॉय फ्रेंड हैं. उन्होंने पुलिस के सामने कहा, क्या कोई महिला इतने दिनों के बाद अपने साथ हुए अनुभव को साझा नहीं कर सकती, न्याय की गुहार नहीं लगा सकती. उस समय मुझमें हिम्मत और हौसला नहीं थी, आज हिम्मत आयी है. आज मुझे लगा कि साजिद खान या फिर राज कुंद्रा जैसे वैसे नाम जिसने महिलाओं के साथ गलत किया है, तो उनके खिलाफ आवाज उठाना चाहिए. शर्लिन ने कहा, साजिद खान को जेल में होना चाहिए.

विवादों में बिग बॉस 16, कलर्स को भी नोटिस भेजेंगी शर्लिन

बिग बॉस का 16वां सीजन विवादों में है. जबसे साजिद खान ने बिग बॉस में एंट्री ली है, तब से विवाद चरम पर है. MeToo के आरोपी साजिद खान को देखकर कई महिला एक्ट्रेस ने विरोध जताया. शर्लिन ने तो यहां तक मांग कर दी है कि साजिद खान को बिग बॉस के शो से सस्पेंड कर दिया जाए. शर्लिन चोपड़ा ने कहा, एक दो दिन में कलर्स को भी नोटिस भेजेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >