Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection: अर्जुन कपूर की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, 5 दिनों में कमाए महज इतने रुपये

Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर मेरे हसबैंड की बीवी धमाके के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. हालांकि पांच दिनों में ही इसकी हालत टाइट हो गई. आइये जानते हैं इसने अब तक कितनी कमाई की.

Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकमयाब रही है. फिल्म को थियेटर्स में न के बराबर दर्शक मिल रहे हैं. ओपनिंग डे पर मूवी ने 1.5 करोड़ कमाकर धीमी शुरुआत की थी. अब पांच दिनों में इसकी हालत और टाइट हो गई है. आइये जानते हैं मेरे हसबैंड की बीवी का अबतक का कलेक्शन.

मेरे हसबैंड की बीवी ने 5वें दिन कमाए इतने करोड़

ऐसा लगता है कि मेरे हसबैंड की बीवी को दर्शक ढूंढने में मुश्किल हो रही है. पांचवें दिन अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 0.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकी. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 5.55 करोड़ हो गया. चौथे दिन भी इसकी कमाई में कुछ बढ़ोतरी नहीं देखी गई थी, इसने 0.6 करोड़ ही कमाए थे. हालांकि वीकेंड में मूवी का कलेक्शन 1.25 करोड़ रहा था.

मेरे हसबैंड की बीवी का कलेक्शन

Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 1- 1.5 करोड़
Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 2- 1.7 करोड़
Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 3- 1.25 करोड़
Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 4- 0.6 करोड़
Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 5- 0.5 करोड़

Mere Husband Ki Biwi Total Collection- 5.55 करोड़

मेरे हसबैंड की बीवी को छावा से मिल रही है टक्कर

मेरे हसबैंड की बीवी को विक्की कौशल की फिल्म छावा से टक्कर मिल रही है. ऐतिहासिक ड्रामा ने अब तक 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. मुदस्सर की ओर से निर्देशित, मेरे हस्बैंड की बीवी में हास्य कलाकार हर्ष गुजराल भी हैं. यह फिल्म अंकुर, प्रभलीन और अंतरा के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. पूर्व में दोनों का तलाक होने के बाद, अंकुर गलती से अंतरा से मिलता है और उससे प्यार करने लगता है. हालांकि, जब वह उससे शादी करने की योजना बनाता है, तो प्रबलीन उसके जीवन में लौट आती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >