MC Stan vs Yung DSA: बिग बॉस 16 के विनर और रैपर एमसी स्टैन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने रैपर Yung DSA पर तंज कसा था. पोस्ट के डिलीट होने के बाद इंटरनेट पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
क्या था एमसी स्टैन के इंस्टाग्राम स्टोरी में
एमसी स्टैन की ओर से शेयर किए गए पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था,
“मेरे जैसा बनने के लिए 7 जन्म लेने पड़ेंगे.”
इसके साथ उन्होंने ‘Original’ शब्द का भी इस्तेमाल किया था. हालांकि, रैपर ने कुछ ही समय बाद इस स्टोरी को डिलीट कर दिया.
पोस्ट सामने आने के बाद हिप-हॉप से जुड़े कई सोशल मीडिया पेजों पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या स्टैन का यह मैसेज Yung DSA के लिए था. इसकी वजह दोनों कलाकारों के बीच की जा रही तुलना बताई जा रही है.
Yung DSA से क्यों हो रही है MC Stan की तुलना?
Yung DSA इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे हैं. शो में उनकी मौजूदगी के बाद दर्शकों के बीच उनकी चर्चा बढ़ी है. इसी दौरान सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी आवाज, पहनावे और रैप करने के अंदाज की तुलना एमसी स्टैन से की है.
ऐसे में स्टैन की ‘Original’ वाली स्टोरी को कुछ लोगों ने इसी चर्चा से जोड़कर देखा. फैंस के बीच सवाल उठने लगा कि क्या रैपर इस तुलना पर प्रतिक्रिया दे रहे थे या फिर वह अपने पुराने अंदाज में किसी और बात की ओर इशारा कर रहे थे.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: माही विज ने यंग DSA को किया कैप्टेंसी टास्क में टारगेट, आम्रपाली दुबे ने दोस्ती पर उठाए सवाल
बिग बॉस 16 जीतने के बाद चर्चा में आए थे MC Stan
एमसी स्टैन का असली नाम अल्ताफ शेख है. वह भारतीय हिप-हॉप की दुनिया में अपने अलग अंदाज और म्यूजिक के लिए पहचाने जाते हैं. रैपर को देशभर में बड़ी पहचान तब मिली, जब उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में हिस्सा लिया.
शो में उनका बोलने का तरीका, उनकी शख्सियत और साथी कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी दोस्ती दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रही. आखिरकार वह इस सीजन के विजेता बने. बिग बॉस के बाद उनकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ.
Yung DSA भी बिग बॉस 20 से बटोर रहे हैं सुर्खियां
वहीं, Yung DSA ‘बिग बॉस 20’ में अपनी मौजूदगी को लेकर चर्चा में हैं. शो के दौरान उनकी आवाज और स्टाइल को लेकर दर्शकों की ओपिनियन सामने आ रही हैं. इसी बीच एमसी स्टैन की कथित पोस्ट ने दोनों कलाकारों के नाम को एक साथ चर्चा में ला दिया है.
बिग बॉस के घर में Yung DSA की कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत और बहसें भी सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में कनिका मान के साथ वॉशरूम से जुड़े मुद्दे पर उनकी बहस का प्रोमो सामने आया था.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘मैंने मां बोला, फिर भी गाली दे रहे’..., Yung DSA के छलके आंसू, माही विज पर ईशा रिखी ने खोली पोल
