Mardani 3 Vs Border 2 First Day Collection: ओपनिंग डे पर किसने मारी बाजी? 8 गुना कमाई का अंतर

Mardani 3 Vs Border 2 First Day Collection: बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 और सनी देओल की बॉर्डर 2 आमने-सामने हैं. ओपनिंग डे कलेक्शन में कौन सी फिल्म ने बढ़त बनाई और कौन सी फिल्म इस रेस में पीछे रह गयी. जानिए पूरी डिटेल…

Mardaani 3 Vs Border 2 First Day Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो बड़ी फिल्मों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ रानी मुखर्जी की दमदार थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ है, तो दूसरी ओर सनी देओल की देशभक्ति से लबरेज ‘बॉर्डर 2’. दोनों ही फिल्मों ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींचा है, लेकिन कमाई के मामले में तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आ रही है.

ओपनिंग डे पर बॉर्डर 2 पड़ी भारी

30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई मर्दानी 3 ने पहले दिन करीब 3.80 करोड़ (इंडिया नेट) की कमाई की. फिल्म को कुल 2,345 शोज मिले, जहां औसतन 18.01% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. खास बात ये रही कि रात के शोज में दर्शकों की मौजूदगी ज्यादा दिखी और ऑक्यूपेंसी 31.14% तक पहुंच गई. ओपनिंग के लिहाज से यह आंकड़ा मर्दानी 2 के आसपास ही रहा.

डबल डिजिट में कमाई

वहीं दूसरी तरफ, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आई बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की. फिल्म को 6,000 से अधिक शोज मिले और पहले ही दिन 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसकी औसत ऑक्यूपेंसी 32.1% रही, जबकि नाइट शोज में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली.

8 गुना अधिक कमाई

जहां मर्दानी 3 एक कंटेंट-ड्रिवन क्राइम थ्रिलर है, वहीं बॉर्डर 2 बड़े स्केल का पैट्रियॉटिक वॉर ड्रामा है. यही वजह है कि दोनों फिल्मों की ओपनिंग में जमीन-आसमान का फर्क दिखा. बॉर्डर 2 ने मर्दानी 3 से लगभग 8 गुना ज्यादा कमाई की, जिससे साफ हो गया कि सनी देओल की स्टार पावर और देशभक्ति का तड़का दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहा. हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मर्दानी 3 को वीकेंड पर वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है और इसकी कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Suniel Shetty On Border 2: सुनील शेट्टी ने जानबूझ कर नहीं देखी बॉर्डर 2, बेटे आहान को लेकर मांगी है मन्नत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >