अभिनेता आशुतोष भाकरे ने फांसी लगाकर दी जान, कुछ दिनों से डिप्रेशन के थे शिकार

जाने माने अभिनेता आशुतोष भाकरे ने आत्महत्या कर ली है आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की. अभी तक उनके आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चला है.

जाने माने अभिनेता आशुतोष भाकरे ने आत्महत्या कर ली है आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की. अभी तक उनके आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चला है. आशुतोष भाकरे मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति थे. इस घटना के बाद आशुतोष का परिवार सदमे में है. वहीं, आशुतोष ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. बता दें आशुतोष उम्र 32 साल के थे.

अबतक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार आशुतोष भाकरे पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन झेल रहे थे. वहीं, कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल साइट फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था. उस वीडियों में उन्होंने कहा था कि कोई इंसान आत्महत्या क्यों करता है.

आशुतोष ने 2016 में अभिनेत्री मयूरी देशमुख से शादी की थी. फिलहाल लॉकडाउन के कारण दोनों नांदेड़ स्थित अपने घर पर रह रहे थे. आशुतोष और मयूरी के करीबी लोगों ने कहा है कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं था. इसके बावजूद, आशुतोष ने आत्महत्या क्यों की इसके पीछे रहस्य बना हुआ है.

आशुतोष के निधन से उनके साथी कलाकार सदमें में हैं. उनके प्रशंसकों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि आशुतोष अब उनके बीच नहीं हैं. वहीं, उनके निधन के बाद मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. आशुतोष अपने पीछे पत्नी मयूरी देशमुख, माता-पिता और एक भाई को छोड़ गए हैं.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >