Netflix पर 1 मई को रिलीज होगी Mrs. Serial Killer, जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आएंगे मनोज बाजपेयी

Jacqueline Fernandez और मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज होने वाली है.

लॉकडाउन के दौरान कई डिजिटल स्पेस में फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. इसी क्रम में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) अपनी फिल्म ‘मिसेज़ सीरियल किलर लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज होने वाली है.

Also Read: Lockdown के बीच Sapna Choudhary का नया गाना रिलीज, देखें ‘गजबन छोरी’ का धमाकेदार VIDEO

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज मिसेज सीरियल किलर में 1 मई को नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने की तैयारी में है, उन्होने सोशल मीडिया पर बुधवार को इसकी घोषणा की. ये एक थ्रिलर है जिसमें लीड रोल में में फर्नांडीज नजर आयेंगी. शिरीष कुंदर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को उनकी कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर वाइफ पत्नी फराह खान ने प्रोड्यूस किया है.

मिसेज सीरियल किलर का प्रीमियर 1 मई होगा. इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफ़िशियल पेज से दी. इसकी घोषणा के लिए मनोज बाजपेयी और जैकलीन ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, ‘मिसेज सीरियल किलर….नाइफ टू मीट यू…’

नेटफ्लिक्स के वीडियो में मनोज बाजपेयी एक वीडियो काल करते हैं. इसे जैकलीन उठाती हैं. जैकलीन एक ब्लू ड्रेस लेकर पहुंचती हैं और मनोज बाजपेयी से पूछती हैं. ये ड्रेस कैसी लग रही है? इस पर मनोज कहते हैं,- ‘यह अच्छी है, लेकिन जा कहा रही हो? इस वक्त लॉकडाउन है.’ जैकलीन कहती हैं- मैं प्रीमियर की तैयारी कर हूं. मनोज वापस से पूछते हैं- कौन-सा प्रीमियर?

मनोज की इस बात से जैकलीन भड़क जाती हैं और कहती हैं, ‘मजाक मत करो. हमारा प्रीमियर है. मिसेज सीरियल किलर का.’ इसके बाद जैकलीन चाकू उठा लेती हैं और मनोज को डराती हैं.

आखिरकार मनोज जैकलीन की बाते मान जाते हैं और कहते हैं कि मिसेज सीलियर किलर 1 मई को प्रीमियर हो रहा है. मनोज कहते हैं कि यह प्रीमियर काफी स्पेशल होने वाला है. हमारे साथ-साथ घर में बैठकर पूरी दुनिया हमारी फ़िल्म मिसेज सीरियल किलर का प्रीमियर देखेगी और मैं अपने शॉट्स में रहूंगा. इसके बाद दोनों सेलेब्स के बीच कुछ और मस्ती मजाक भी होता है.

थ्रिलर फिल्म एक पत्नी के बारे में है, जिसका पति सीरियल मर्डर के लिए फंसाया गया है और जेल में है. उसे सीरियल किलर की तरह एक हत्या करने की जरूरत है, ताकि यह साबित हो सके कि उसका पति निर्दोष है.

वहीं, इससे पहले मनोज बाजपेयी अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज़ ‘द फैमिली मैन’ में काम कर चुके है. इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >