Manisha Rani Net Worth: यूट्यूब से कितना कमाती हैं बिहार की मनीषा रानी, मुंबई में लिया करोड़ों का फ्लैट, जानें नेटवर्थ

Manisha Rani Net Worth: मनीषा रानी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ रियलिटी शो स्टार भी है. फैंस के बीच वह काफी पॉपुलर रहती हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 में उन्होंने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीता था. अब कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद नवरात्रि के मौके पर एक्ट्रेस ने मुंबई में करोड़ों का घर खरीदा है. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है और वह यूट्यूब से कितनी कमाई करती है.

Manisha Rani Net Worth: बिहार के मुंगेर जिले से ताल्लुक रखने वाली मनीषा रानी ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है. उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ और ‘झलक दिखला जा 11’ जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया है. उनकी मासूमियत के फैंस दीवाने है. अब सोशल मीडिया सेंसेशन ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर मुंबई के गोरेगांव इलाके में करीब 4.98 करोड़ रुपये का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है. आइये एक नजर डालते है उनकी नेट वर्थ पर.

मनीषा ने 17वीं मंजिल पर लिया घर

मनीषा का घर गोरेगांव में 17वीं मंजिल पर स्थित है. उनके फ्लैट से मुंबई का शानदार नजारा दिखता है. एक्ट्रेस ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने लिखा, “नवरात्र का पहला दिन और आप सभी के प्यार और मेरी कड़ी मेहनत से कमाया हुआ मुंबई में मेरा पहला घर.. ये सब कुछ आप सब लोगो की वजह से हुआ…. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.”

कितने करोड़ की मालकिन हैं मनीषा रानी

बिहार के गांव से जब मनीषा मुंबई आई थी, तो उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी. बिग बॉस ओटीटी 2 और झलक दिखला जा 11 के बाद उनकी कमाई में बढ़ोतरी हुई. इसके अलावा उनका यूट्यूब चैनल भी है, जिससे तगड़ी कमाई होती है. महीने में वह करीब 2 लाख कमाती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 4-6 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

कई महंगी चीजों की मालकिन हैं मनीषा रानी

एक समय में शादियों में वेट्रेस का काम करने से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने तक, मनीषा का सफर काफी कठिनाई भरा रहा है. अपने मेहनत और लगन की वजह से वे एक इंस्पिरेशन बन गयी है. मनीषा ने कुछ महीनों पहले नई मर्सिडीज-बेंज खरीदी थी. उन्होंने इसका वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने पापा के लिए मुंगेर में जमीन भी खरीदीं.

यह भी पढ़ें- Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म के सेट से कई वीडियोज लीक, फैंस बोले- रॉकस्टार बन लड़ाई झगड़ा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >