Anupama में तोषु का किरदार निभाने पर मनीष नागदेव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आकर्षक सीन्स का मौका मिला

Anupama: सीरियल अनुपमा में तोषु का किरदार निभाने पर मनीष नागदेव ने कहा, इस शो में मुझे बेहद अलग, चुनौतीपूर्ण और जबरदस्त सीन्स निभाने को मिले हैं. मेरी टीम और राइटर ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं.

Anupama: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा में तोषु का किरदार काफी पॉपुलर है. वह अपनी मां अनु के खिलाफ नजर आता है. इस रोल को बखूबी मनीष नागदेव निभा रहे हैं. अब उन्होंने शो में काम करने पर बात की. अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए मनीष ने बताया कि उन्हें सेट का माहौल बेहद पसंद है. मेकअप रूम और पूरी यूनिट की पॉजिटिव एनर्जी उन्हें बहुत अच्छा महसूस कराती है. इसी वजह से वह हर सीन में अपना 100 परसेंट देते हैं.

तोषु का किरदार निभाने पर क्या बोले मनीष नागदेव

मनीष नागदेव ने इंडिया फोरम संग बात करते हुए कहा कि शो में उन्हें कई अलग और चुनौतीपूर्ण सीन करने का मौका मिला है. उनके कहा, क्रिएटिव टीम और राइटर्स ने उन्हें शानदार मौके दिए हैं. तोषु का किरदार काफी गहरा और यही वजह है कि इसे निभाना भी आसान नहीं होता. उन्होंने आगे कहा, इस भूमिका ने उन्हें भावनात्मक रूप से कठिन, मल्टी टैलेंटेड और बेहद आकर्षक सीन्स को निभाने का मौका दिया.

अनुपमा में मनीष नागदेव का किरदार हो रहा पॉपुलर

मनीष ने यह भी बताया कि यह शो सिर्फ दर्शकों के बीच ही नहीं बल्कि उनके परिवार में भी बेहद पॉपुलर है. खासकर उनकी मां पहले से ही इस शो की बहुत बड़ी फैन रही हैं. अब उनका परिवार उन्हें देखकर काफी खुश होता है. अपने बढ़ते फेम को लेकर मनीष ने कहा, ”इस शो ने पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिए हैं. दर्शकों का प्यार और प्रोडक्शन हाउस का सपोर्ट मेरे करियर के लिए बेहद खास साबित हुआ.”

इस सीन को करने के बाद मनीष हो गए थे इमोशनल

हाल ही में उन्होंने एक ऐसे सीन का जिक्र भी किया, जिसने उन्हें अंदर तक इमोशनल कर दिया था. मनीष ने बताया कि जब उन्हें माही को घर से बाहर निकालने वाला सीन शूट करना पड़ा, तब वह काफी परेशान हो गए थे. असल जिंदगी में माही का किरदार निभाने वाली कलाकार से उनका अच्छा रिश्ता है और वह उसे बहुत प्यारी बच्ची मानते हैं. इसी वजह से वह सीन उनके लिए इमोशनली काफी मुश्किल बन गया.

यह भी पढ़ें- फाइनली आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों के बीच क्या है सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >