Drishyam 3 में तब्बू की वापसी पर निर्देशक अभिषेक पाठक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत कुछ देखना बाकी

दृश्यम 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि खबरें आ रही थी कि क्या तब्बू इसका हिस्सा होंगी. अब दृश्यम फ्रैंचाइज निर्देशक और निर्माता अभिषेक पाठक ने इस राज पर से पर्दा उठाया है.

अजय देवगन और तब्बू स्टारर दृश्यम फ्रैंचाइज काफी पॉपुलर है. इसके अभी तक दो पार्ट आ चुके हैं और दोनों ही सुपरहिट रहे हैं. फैंस अब दृश्यम 3 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पॉपुलर फिल्म में, तब्बू मीरा देशमुख की भूमिका निभाती हैं, जिन्हें अपने बेटे सैम के रहस्यमय ढंग से गायब होने और मौत में विजय सालगांवकर और उनके परिवार की संलिप्तता का संदेह है. सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि क्या तब्बू तीसरे पार्ट में वापसी करेंगी या नहीं. इस राज से निर्देशक ने पर्दा उठाया है.

क्या तब्बू दृश्यम 3 में आएंगी नजर

दृश्यम निर्देशक और निर्माता अभिषेक पाठक ने जूम संग बातचीत करते हिंट दिया कि तब्बू के किरदार में और भी बहुत कुछ है. उन्होंने बताया कि भले ही दर्शकों को लगता है कि सैम की अस्थियों के विसर्जन के साथ मीरा की कहानी खत्म हो गई है, लेकिन अभी बहुत कुछ देखना बाकी है. उन्होंने कहा, “हर कोई यही मानता है कि मीरा की कहानी खत्म हो गई है. जिस पल आपको लगता है कि दृश्यम खत्म हो रहा है, आपने ध्यान से नहीं देखा है. अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है.”

दृश्यम 3 में ये स्टार्स आ सकते हैं नजर

अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव, दृश्यम 3 में वापसी कर रहे हैं. अभिषेक ने आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर स्क्रिप्ट लिखी है. आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और पाठक फिल्म के निर्माता हैं.

दृश्यम फ्रैंचाइजी के बारे में

बता दें कि दृश्यम फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2015 में हुई थी. यह जीतू जोसेफ की इसी नाम की मलयालम फिल्म का ऑफिशियल रीमेक है. दिवंगत निशिकांत कामत की ओर से निर्देशित, दृश्यम ने दर्शकों को विजय सालगांवकर से परिचित कराया, जो गोवा में रहने वाला एक केबल टीवी ऑपरेटर है. स्कूल ट्रिप के दौरान, उसकी बड़ी बेटी अंजू (इशिता) को आईजी मीरा देशमुख (तबू) के बेटे की ओर से परेशान किया जाता है. वह उसे एक प्राइवेट वीडियो से धमकाता है. कहासुनी के दौरान, अंजू और उसकी मां नंदिनी (श्रिया) उसे इतनी बुरी तरह पीटती हैं कि उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है. जब विजय को इस बारे में पता चलता है, तो वह उसकी लाश को छिपा देता है. बस इस केस को सुलझाने में दो पार्ट आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें- फाइनली आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों के बीच क्या है सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >