Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लंबे समय बाद मिले मेहता साहब और उनके ऑनस्क्रीन बॉस, वीडियो शेयर कर बोले- मेरा बच्चा है तू

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के मेहता साहब और उनके ऑनस्क्रीन बॉस यानी राकेश बेदी की काफी समय बाद मुलाकात हुई. कोलकाता में हुई इस खास मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के दो बहुत बड़े और मशहूर कलाकार, राकेश बेदी और शैलेश लोढ़ा, कोलकाता में अचानक एक-दूसरे से मिल गए. दोनों वहां अपनी-अपनी शूटिंग के काम से आए हुए थे, लेकिन किस्मत से दोनों एक ही होटल में ठहर गए और वहीं उनकी मुलाकात हो गई.

इस अचानक हुई मुलाकात से दोनों बहुत खुश हो गए और उन्होंने एक प्यारा सा वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया. कुछ ही समय में यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे खूब पसंद किया.

यहां देखें वीडियो-

वीडियो में दिखी मजेदार बातचीत

वीडियो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की और मजेदार बातचीत देखने को मिली. राकेश बेदी ने शैलेश लोढ़ा की तारीफ करते हुए उन्हें “कविताओं का धुरंधर” कहा. इसके जवाब में शैलेश लोढ़ा ने हंसते हुए मजाक में कहा, “मेरा बच्चा है तू!”

यह सुनकर दोनों जोर-जोर से हंसने लगे और उनका यह मजेदार पल कैमरे में कैद हो गया.

पहले भी साथ काम कर चुके हैं

राकेश बेदी और शैलेश लोढ़ा की दोस्ती सिर्फ आज की नहीं है, बल्कि दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं. पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में राकेश बेदी ने शैलेश लोढ़ा यानी मेहता साहब के बॉस का किरदार निभाया था. यही वजह है कि दोनों के बीच पुरानी दोस्ती और शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है.

राकेश बेदी का फिल्मी सफर और लोकप्रियता

हाल ही में राकेश बेदी को फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल में उनके किरदार के लिए काफी पॉपुलैरिटी मिली. उन्होंने फिल्म में एक पाकिस्तानी नेता का मजेदार और दमदार रोल निभाया था. उनके डायलॉग “मेरा बच्चा है तू, फिक्र मत कर” सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और मीम्स में ट्रेंड करने लगे.

शैलेश लोढ़ा की पहचान

शैलेश लोढ़ा को लोग आज भी टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पुराने तारक मेहता के किरदार के रूप में जानते हैं. उनकी कविताएं और एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आती हैं.

यह भी पढ़ें: Sreeleela और Tilak Varma नहीं कर रहे डेट, इंडस्ट्री सूत्र ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >