सलमान खान ने शर्टलेस फोटो शेयर कर समझाया 'अलोन' और 'लोनली' का मतलब, कैप्शन पढ़कर सोच में पड़े फैंस

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में वह सोफे पर लेटकर अपने शानदार एब्स फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को फिटनेस गोल्स दे रहे हैं.

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी शानदार फिटनेस के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर हैं. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. 50 की उम्र पार करने के बाद भी सलमान की दमदार फिजिक अच्छे-अच्छे युवाओं को टक्कर देती है. हाल ही में सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है.

चिजल्ड एब्स और शर्टलेस अंदाज

सलमान खान ने जो लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, उसमें वह शर्टलेस होकर सोफे पर लेटे नजर आ रहे हैं. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में उनके परफेक्ट एब्स और मस्कुलर बॉडी साफ दिखाई दे रही है. फैंस भाईजान के इस फिटनेस लुक को देखकर दीवाने हो गए हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यहां पोस्ट देखें

कैप्शन में लिखी अकेलेपन पर गहरी बात

इस शानदार तस्वीर के साथ सलमान खान ने एक बहुत ही मजेदार और गहरा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, “मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने आप के साथ रहने के दो तरीके होते हैं Alone और Lonely. Alone मतलब अपनी पसंद से अकेले रहना, और Lonely मतलब जब कोई आपके साथ रहना ही ना चाहे… अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि क्या करना चाहिए”

फैंस के रिएक्शन

आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ की तैयारी

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की तैयारियों में बिजी हैं. इस फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान खुद कर रहे हैं और इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. यह फिल्म बहादुरी और बलिदान की एक दमदार कहानी होगी, जिसमें सलमान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी.

यह भी पढ़ें: Sreeleela और Tilak Varma नहीं कर रहे डेट, इंडस्ट्री सूत्र ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >