Peddi: इस शख्स से प्रेरित होकर निर्देशक ने बना डाली रामचरण की पेड्डी, कहानी जान रह जाएंगे हैरान

Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पेड्डी को बनाने की प्रेरणा पेड्डी राजू नाम के युवक से मिली थी, जो बेहद गरीब परिवार से था और दिहाड़ी मजदूरी के साथ क्रिकेट और बास्केटबॉल खेलता था.

Peddi: साउथ एक्टर राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पेड्डी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. आने वाली तेलुगु फिल्म की इमोशनल स्टोरी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. स्पोर्ट्स ड्रामा के निर्देशक बुची बाबू सना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म की प्रेरणा उनके गांव के एक असली युवक से मिली है. निर्देशक के अनुसार उस लड़के का नाम पेड्डी राजू था और उसकी जिंदगी ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि बाद में वही इस फिल्म की कहानी की नींव बन गई.

पेड्डी बनाने के लिए निर्देशक को कहां से आया आईडिया

पेड्डी फिल्म निर्माता ने एम9 को दिए इंटरव्यू में बताया कि पेड्डी राजू बेहद गरीब परिवार से आता था और निर्माण स्थलों पर दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा करता था. हालांकि मेहनत-मजदूरी के साथ-साथ वह गांव और आसपास होने वाले क्रिकेट और बास्केटबॉल मैचों में भी हिस्सा लेता था. खेलों में उसकी प्रतिभा इतनी शानदार थी कि लोग उसे देखने के लिए उत्साहित रहते थे.

राजू की जिंदगी बन गई “पेड्डी” बनाने की मुख्य प्रेरणा

निर्देशक ने कहा कि पेड्डी राजू अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखता था. गांव के लोग चाहते थे कि वह उनकी टीम के लिए खेले, इसलिए कई बार उसे काम पर जाने से भी रोक लिया जाता था. इतना ही नहीं, उसकी खेल प्रतिभा की वजह से लोग उसे पैसे देकर अपनी टीम में शामिल करते थे. बुच्ची बाबू के मुताबिक, जब भी वह पेड्डी राजू को देखते थे, उन्हें उसमें एक मजबूत फिल्मी किरदार नजर आता था. धीरे-धीरे उस लड़के की जिंदगी, संघर्ष और जुनून ने उनके मन में एक कहानी का रूप लेना शुरू कर दिया. बाद में यही सोच फिल्म “पेड्डी” की मुख्य प्रेरणा बन गई.

पेड्डी के बारे में

हालांकि फिल्म निर्माता ने यह भी साफ कर दिया कि पेड्डी पूरी तरह वास्तविक घटनाओं पर आधारित नहीं है. कहानी में कई काल्पनिक पहलू भी जोड़े गए हैं ताकि इसे और ज्यादा सिनेमाई और भावनात्मक बनाया जा सके. पेड्डी 2026 की सबसे मोस्ट अवेटेड तेलुगु फिल्मों में से एक बन चुकी है.

यह भी पढ़ें- फाइनली आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों के बीच क्या है सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >