मंदाकिनी को उनके पिता ने मार दी थी गोली! अफवाह पर एक्ट्रेस बोलीं-'जब मैं सेट पर...'

फिल्म राम तेरी गंगा मैली सुपरहिट थी. फिल्म की एक्ट्रेस मंदाकिनी ने द कपिल शर्मा शो में शिरकत की. इस दौरान एक्ट्रेस ने एक ऐसी अफवाह के बारे में बताया, जो काफी अजीबोगरीब था.

The Kapil Sharma Show: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) को राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) में उनकी भूमिका ने खूब लोकप्रियता दिलाई. आज भी फैंस को उनकी एक्टिंग याद है. हाल ही में एक्ट्रेस द कपिल शर्मा शो में पहुंची. उनके साथ शो में 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस संगीता बिजलानी और वर्षा उसगांवकर भी नजर आई. इस दौरान मंदाकिनी ने एक ऐसी अफवाह के बारे में बताई, जिसे जान आप चौंक जाएंगे.

मंदाकिनी को लगी थी गोली?

फिल्म राम तेरी गंगा मैली सुपरहिट थी. फिल्म की एक्ट्रेस मंदाकिनी ने द कपिल शर्मा शो में शिरकत की. इस दौरान एक्ट्रेस ने एक ऐसी अफवाह के बारे में बताया, जो काफी अजीबोगरीब था. एक्ट्रेस ने बताया, “यह खबर फैली थी कि मेरे पिता ने मुझे गोली मार दी है. जब मैं सेट पर पहुंची तो हर कोई मेरे पास आकर पूछने लगा कि क्या मैं ठीक हूं. मुझे नहीं पता था कि वे सब मेरे बारे में इतना चिंतित क्यों हैं और बाद में मैं अफवाह के बारे में पता चला.”

https://www.instagram.com/p/CsfhqXmN-Co/

कपिल शर्मा शो ने मंदाकिनी की तारीफ की

कपिल शर्मा ने कहा, ‘मंदाकिनी को हर कोई जानता है, उनकी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ आने के बाद हर कोई उनसे प्यार करने लगा था. विवाहित पुरुष जो उनके पोस्टर को दीवार पर लगाने से डरते थे, वह अपनी पत्नी की तस्वीरों के पीछे उनकी तस्वीर अपने बटुए में छिपा कर रखते थे. उनकी पत्नियां पूछतीं, ‘एक नई हीरोइन आई है, मंदाकिनी, क्या तुमने देखा है?’ पुरुष झूठ बोलते और कहते कि उन्होंने नहीं देखा. हालांकि जब उनके वॉलेट की तलाशी होती थी, तब मंदाकिनी की फोटोज मिलती थी और उनका झूठ पकड़ा जाता था. ये बात सुनकर मंदाकिनी शर्म से लाल हो गईं.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 में हुआ डबल एलिमिनेशन, 2 कंटेस्टेंट्स का कटा पत्ता!सुम्बुल तौकीर खान की नहीं होगी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >