राम तेरी गंगा मैली के बाद पुरुष प्रशंसकों की जेब में रहती थी मंदाकिनी की फोटो, कपिल शर्मा ने किया खुलासा

द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में कपिल मंदाकिनी के साथ उनकी पहली फिल्म राम तेरी गंगा मैली को लेकर मजाक करते नजर आए. कपिल ने कहा कि सभी पुरुष उनकी तस्वीर अपने वॉलेट में छिपा कर रखते थे, ताकि उनकी पत्नियों को पता न चले.

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मंदाकिनी, संगीता बिजलानी और वर्षा उसगांवकर के साथ द कपिल शर्मा शो में नजर आई. सबने पूरे स्टारकास्ट के साथ जमकर मस्ती की. वहीं कपिल को मंदाकिनी की टांग खिचाई करते देखा गया. सोनी टीवी की ओर से नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें कपिल ने मंदाकिनी की सबसे यादगार फिल्म, राज कपूर द्वारा निर्देशित और उनके बेटे राजीव कपूर अभिनीत, राम तेरी गंगा मैली के बारे में मजाक किया.

कपिल ने ये क्या कह दिया मंदाकिनी को

इस बात का जिक्र करते हुए कपिल ने कहा, ‘मंदाकिनी को हर कोई जानता है, उनकी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ आने के बाद हर कोई उनसे प्यार करने लगा था. विवाहित पुरुष जो उनके पोस्टर को दीवार पर लगाने से डरते थे, वह अपनी पत्नी की तस्वीरों के पीछे उनकी तस्वीर अपने बटुए में छिपा कर रखते थे. उनकी पत्नियां पूछतीं, ‘एक नई हीरोइन आई है, मंदाकिनी, क्या तुमने देखा है?’ पुरुष झूठ बोलते और कहते कि उन्होंने नहीं देखा. हालांकि जब उनके वॉलेट की तलाशी होती थी, तब मंदाकिनी की फोटोज मिलती थी और उनका झूठ पकड़ा जाता था.

कपिल की बात सुनकर शर्म से लाल हुई मंदाकिनी

ये बात सुनकर मंदाकिनी शर्म से लाल हो गईं और हंस पड़ीं. कपिल ने मजाक में कहा कि संगीता की कई फिल्मों में अपराध से संबंधित शीर्षक हैं, जैसे कातिल, जुर्म, हथियार, और पूछा कि क्या उन्हें यकीन है कि वे नाम राइटर की ओर से ही दिया गया, न कि हत्यारों की ओर से. द कपिल शर्मा शो में हर हफ्ते नए सेलेब्रिटीज आते हैं. जबकि कुछ मेहमान आने वाली फिल्मों के प्रमोशन के लिए जाते है. कपिल शर्मा के लेटेस्ट शो में रवीना टंडन और सुधा मूर्ति आईं और सभी ने उनका खूब मनोरंजन किया.

Also Read: Gadar 2: सनी देओल की गदर 2 में ये किरदार निभाएगा विलेन का रोल, अमरीश पुरी को करेगा रिप्लेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >