Lakme Fashion Week में मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा हुस्न का जलवा, डीप नेक ड्रेस में दिखी बेहद हसीन

मलाइका अरोड़ा जब भी तसवीरें शेयर करती है, फैंस अपना दिल थाम लेते है. एक्ट्रेस लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती दिखी. स्टाइलिश ड्रेस में वो बेहद स्टनिंग लगी. एक्ट्रेस की फोटोज से आपकी नजरें नहीं हटेगी.

मलाइका अरोड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया. मलाइका फैशन शो में शो स्टॉपर बनी. इस दौरान एक्ट्रेस ने लिमरिक बाय अबीर एंड नानकी के लिए वॉक किया. कुछ तसवीरें सामने आई है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही है.

मलाइका अरोड़ा स्टाइलिश ब्रालेट और स्कर्ट में काफी दिलकश लगी. उन्होंने मैचिंद शर्ग भी कैरी किया था. इस लुक में वो काफी किलर लग रही है. उनसे फैंस की नजरें नहीं हट रही.

मलाइका ने इस लुक के साथ बालों को खुला रखा था और हाई हील्स कैरी किया था. उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, सुपर से ऊपर. एक और यूजर ने लिखा, आपसे हसीन कोई नहीं. एक और यूजर ने लिखा, सो हॉट.

मलाइका हाल ही में लंदन में थी, जहां अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में वयस्त थे. लंदन में मलाइका अपनी बीएफएफ करीना कपूर और नताशा पूनावाला मिली थी.

मलाइका 48 साल की है और वो इस उम्र में भी काफी फिट है. एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती है. वो अक्सर योग करते हुए अपनी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >