Shahrukh Khan के बाद ‘मुफासा: द लायन किंग’ में डबिंग के लिए इस साउथ सुपरस्टार ने ली एंट्री, कहा “मैंने हमेशा डिज्नी की…”

Mahesh Babu डिज्नी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ के तेलुगु वर्जन में अपनी आवाज देंगे. इसका तेलुगु ट्रेलर 26 अगस्त को रिलीज होगा.

Mahesh Babu इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं. महेश बाबू के फैंस भी इस फिल्म का इंतजार से कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे जानने के बाद महेश बाबू के फैंस खुश हो जाएंगे. दरअसल, महेश बाबू ‘मुफासा: द लायन किंग’ के तेलुगु वर्जन में अपनी आवाज देने को तैयार हैं. डिज्नी की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 20 दिसंबर को हिंदी तेलुगू तमिल और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी. इसका निर्देशन बैरी जेनकिंस ने किया है.

इस दिन आएगा ‘मुफासा: द लायन किंग’ तेलुगु ट्रेलर

महेश बाबू की इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का ट्रेलर 26 अगस्त को सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा. इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से मिली है. जिसके कैप्शन में लिखा है कि, “सुपरस्टार महेश बाबू डिज्नी की शानदार पारिवारिक मनोरंजन फिल्म मुफासा: द लायन किंग में मुफसा की तेलुगु आवाज हैं. 26 अगस्त को सुबह 11:07 बजे तेलुगू ट्रेलर लॉन्च होगा. 20 दिसंबर को अंग्रेजी हिंदी तमिल और तेलुगु में सिनेमाघर में फिल्म को देखें.”

Also Read: Farhan Akhtar ने कन्फर्म की ये दो बड़ी फिल्में, डॉन 3 को लेकर किया बड़ा खुलासा

Also Read: Prabhas Upcoming Movies: प्रभास का धमाकेदार कमबैक, 8 फिल्मों से बदलने वाले हैं इंडियन सिनेमा का चेहरा!

महेश बाबू ने फिल्म के बारे में की बात

महेश बाबू ने डिज्नी की इस अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, “मैंने हमेशा डिज्नी की मनोरंजन और कालातीत कहानी कहने की ब्लॉकबस्टर विरासत की प्रशंसा की है; मुफासा का चरित्र मुझे न केवल अपने बेटे का मार्गदर्शन करने वाले एक प्यारे पिता के रूप में बल्कि अपने कबीले की देखभाल करने वाले जंगल के सर्वोच्च राजा के रूप में भी आकर्षित करता है.”

उन्होंने आगे कहा कि, “मेरा परिवार मेरे लिए सबकुछ है और डिज्नी के साथ यह सहयोग मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत खास है, क्योंकि यह एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं अपने बच्चों के साथ संजो कर रखूंगा! मैं उस समय का इंतजार कर रहा हूं जब मेरा परिवार और मेरे प्रशंसक 20 दिसंबर को बड़े पर्दे पर तेलुगु में मुफासा: द लायन किंग देखेंगे.” बता दें कि फिल्म के हिंदी वर्जन में मुफासा को आवाज शाहरुख खान दे रहे हैं. वहीं, उनके बेटे अबराम खान भी इस फिल्म से अपना डेब्यू करेंगे और युवा मुफासा को अपनी आवाज देंगे.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >