Salman Khan के फार्महाउस पर यूं समय बिता रही यूलिया वंतूर, सामने आई तस्वीर

Salman Khan की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी उनके साथ फार्महाउस में समय बिता रहे है. यूलिया लगातार फॉर्महाउस से तसवीर और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं.

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने फार्महाउस में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. सलमान फॉर्महाउस पर कुछ वक्त के लिए आए थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस गए. इस समय सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) भी उनके साथ फार्महाउस में समय बिता रहे है. यूलिया लगातार फॉर्महाउस से तसवीर और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. अब एक और तसवीर उनकी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें यूलिया प्रकृति का आनंद लेती नजर आ रही हैं.

Also Read: इस तसवीर में Ranbir Kapoor और Deepika Padukone दिखे स्टाइलिश अंदाज में, वायरल हो रही पुरानी Photo

इस तस्वीर में यूलिया वंतूर ने मैरून कलर का आउटफिट पहना हुआ है. यूलिया के इस फोटो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वहीं, इसके अलावा, यूलिया का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो को खुद यूलिया वंतूर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था. वीडियो में यूलिया के अलावा कुछ गांववाले हैं जो जाल बिछाकर मछलियां पकड़ रहे हैं. वीडियो में यूलिया कह रही हैं कि ‘अगर आपको खाना खाना है तो मेहनत तो करनी ही पड़ती हैं. आज ये हमारा लंच है.’

इससे पहले यूलिया का एक और वीडियो काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में यूलिया फॉर्म हाउस से ही चैट शो कर रही थीं. जिसमें सलमान अचानक उनके चैट में सामने आ जाते हैं. यूलिया सलमान को इशारा करके हटाती हैं मगर इसके बाद वो काफी घबरा जाती हैं. इसके अलावा जैकलीन के पोस्ट से भी जाहिर है कि वो भी सलमान के साथ फार्महाउस में ही हैं.

बता दें कि यूलिया मॉडल, होस्ट, रेडियो प्रजेंटर और सिंगर हैं. वहीं यूलिया सलमान खान के साथ नजदीकियों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. सलमान खान के फॉर्म हाउस में यूलिया के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और सोहेल का बेटा निर्वाण भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >