Lukkhe एक नई और दमदार वेब सीरीज है, जिसमें राशी खन्ना, किंग और पलक तिवारी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. यह सीरीज रैप, म्यूजिक और एक्शन से भरपूर होने वाली है, जिसमें स्ट्रीट राइवलरी और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. मेकर्स ने 14 अप्रैल को इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी है.
ऐसे में अगर आप इस सीरीज के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए बताते हैं कि यह कब रिलीज होगी और इसकी कहानी क्या है.
कब और कहां रिलीज होगी ‘लुक्खे’?
यह सीरीज Amazon Prime Video पर रिलीज होगी, जिसे आप 8 मई 2026 से आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह सीरीज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के करीब 240 देशों में भी एक साथ उपलब्ध होगी, यानी इसे ग्लोबल ऑडियंस भी देख सकेगी.
क्या है कहानी?
‘लुक्खे’ की कहानी चंडीगढ़ की रैप कल्चर और स्ट्रीट राइवलरी पर आधारित है. इसमें दो रैपर्स MC Badnaam और OG के बीच जबरदस्त टक्कर दिखाई गई है. दोनों के बीच की यह दुश्मनी सिर्फ म्यूजिक तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसमें बदला, सपने और जिंदगी की लड़ाई भी जुड़ जाती है. सीरीज का टैगलाइन है, “Rap and Revenge, Both Are Loud”, यानी इस कहानी में आपको म्यूजिक के साथ-साथ थ्रिल और जबरदस्त ड्रामा भी देखने को मिलेगा.
लुक्खे की स्टार कास्ट
लुक्खे ममें राशी खन्ना, लक्षवीर सिंह सरन, किंग और पलक तिवारी लीड रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा लक्षवीर सिंह सरन, नकुल रोशन साहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रजा मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
किंग का एक्टिंग डेब्यू
किंग, जिनका असली नाम अर्पण कुमार चंदेल है, इस सीरीज के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं. उन्होंने ‘मान मेरी जान’ और ‘तू आके देखले’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए. अब फैंस उन्हें पहली बार स्क्रीन पर एक्टिंग करते हुए देखेंगे, जिसे लेकर काफी एक्साइटमेंट है.
यह भी पढ़ें: Ashakal Aayiram OTT Release: ‘आशकल आयिरम’ की OTT एंट्री कन्फर्म, मिस की थी तो अब देखें, स्ट्रीमिंग डिटेल्स यहां
