Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर सितारों के बीच की टक्कर और बयान सुर्खियां में रहता है. इसी कड़ी में एक बार फिर ट्रेंडिंग स्टार के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव चर्चा में आ गए हैं. इस बार वजह बना है उनका एक वायरल वीडियो, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. दरअसल, खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जोशीले अंदाज में लोगों को एकजुट होने की बात करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है भाईचारा दिखाने का और ऐसे मजबूत, जांबाज लड़कों-लड़कियों की जरूरत है, जो किसी भी चुनौती से भिड़ सकें.
“हवा का रुख बदल जाएगा”
उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा कि “भौकाल बातों से नहीं, काम से दिखना चाहिए” और साथ ही यह भी कहा कि “दुनिया को दिखा देंगे कि बिहारी सौ पर भारी होते हैं.” इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “भौकाल ऐसा मचाएंगे कि हवा का रुख बदल जाएगा.”
वीडियो के बाद कयासों का दौर जारी
वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. कई यूजर्स ने उनका समर्थन किया, तो कुछ ने इसे किसी बड़े इशारे के तौर पर लिया. खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे हैं कि ये इशारा पवन सिंह की तरफ हो सकता है. हालांकि, वीडियो में खेसारी लाल यादव ने किसी का नाम नहीं लिया है. बता दें, खेसारी और पवन सिंह के बीच पहले भी कई बार टकराव की खबरें सामने आ चुकी हैं. ऐसे में इस वीडियो के सामने आने के बाद कयास तेज हो गये हैं कि दोनों स्टार एक बार फिर आमने-सामने हो सकते हैं.
यह भी पढे़ं: पटना से पाकिस्तान 2 का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, निरहुआ का खतरनाक लुक वायरल
