'Lock Upp' की सक्सेस का जश्न: फराह खान ने रखी ग्रैंड पार्टी, टीवी और बॉलीवुड हस्तियों का लगा जमावड़ा

'लॉक अप: सच या सजा' के ग्रैंड फिनाले के बाद होस्ट फराह खान ने शो की पूरी टीम के लिए एक शानदार सक्सेस पार्टी रखी. इस जश्न में शो की विनर श्रेया कालरा, रनर-अप शिवांगी जोशी, एकता कपूर समेत अर्जुन कपूर, मौनी रॉय और सनी लियोनी जैसे कई बड़े सितारे शामिल हुए.

Lock Upp 2 Success Party: नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा के ग्रैंड फिनाले के बाद शो की होस्ट फराह खान ने पूरी टीम के लिए एक शानदार सक्सेस पार्टी ऑर्गेनाइज किया. इस पार्टी में शो के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स, मेकर्स और टीवी-फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई जाने-माने सितारे शामिल हुए. ग्रैंड फिनाले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम की थी. उन्होंने फाइनल में टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी को हराकर जीत हासिल की.

Celebrities were all Over in the Success Party: कौन कौन दिखा सक्सेस पार्टी में

सक्सेस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फराह खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लगाया जिसमें कई फिल्मी सितारे और लॉक अप के कंटेस्टेंट्स नजर आए. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एपिक सक्सेस पार्टी फॉर अन एपिक सीजन' और एक दिल का इमोजी दिया #LockUpp. पार्टी में फराह खान सारे गेस्ट की वीडियो लेते हुए नजर आईं 

उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स का गर्मजोशी से स्वागत किया और पूरी टीम के साथ इस सफलता का जश्न मनाया. पार्टी के इस वीडियो में अर्जुन कपूर, मौनी रॉय, जेनेलिया, रितेश देशमुख, लॉक अप के सारे कंटेस्टेंट्स, एकता कपूर, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, अपूर्वा मखीजा, शिव, सनी लियोनी और कई सितारे एक -दूसरे के साथ हंसते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आए.

Ekta Kapoor Shared a Post: एकता ने पोस्ट किया एक प्यारा वीडियो

ग्रैंड फिनाले के बाद यह पार्टी शो की पूरी टीम के लिए किसी रीयूनियन से कम नहीं थी. पूरे सीजन में कंटेस्टेंट्स ने कई मुश्किल टास्क, इमोशनल पल और कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना किया. ऐसे में शो खत्म होने के बाद सभी का एक साथ मिलना फैंस के लिए भी खास पल बन गया.

वहीं एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा एक दूसरे के साथ डांस करते नजर आए. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कॉन्ग्रैट्स टू द लॉक अप विनर श्रेया कालरा'.

These Contestents were Not Present: ये कंटेस्टेंट्स रहे गायब

हालांकि, ध्यान से देखने वाले फैंस ने नोटिस किया कि वीडियो में योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, शिल्पा शिंदे और सूफी मोतीवाला नजर नहीं आए. इसके बाद कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उनके दिखाई न देने को लेकर सवाल पूछे.

Farah Khan as a Lock Upp 2 Host: शो में फराह खान ने किया जबरदस्त मनोरंजन

फराह खान ने शो के दौरान अपनी बेबाक होस्टिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. उन्होंने कई मौकों पर कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियों पर टोका तो वहीं अच्छे प्रदर्शन की खुलकर तारीफ भी की. एक इंटरव्यू में फराह ने कहा था कि किसी भी कंटेस्टेंट को जज करना आसान नहीं था, क्योंकि कुछ लोगों को वह पहले से जानती थीं. इसके बावजूद उन्होंने निष्पक्ष रहने की पूरी कोशिश की.

Shreya Won Lock Upp 2: श्रेया कालरा बनी लॉक अप शो की विजेता 

'लॉक अप: सच या सजा' का यह सीजन शुरुआत से ही ड्रामा, दोस्ती, टास्क और विवादों की वजह से चर्चा में रहा. फिनाले में श्रेया कालरा की जीत ने दर्शकों को चौंकाया, वहीं शिवांगी जोशी रनर-अप रहीं. शो ने पूरे सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और सोशल मीडिया पर भी लगातार ट्रेंड करता रहा.

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 Winner: शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप 2' की विनर, जीते 1 करोड़ रुपए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >